Shivaleeka Oberoi: खुदा हाफिज एक्ट्रेस की हुई गोदभराई, निर्देशक अभिषेक पाठक संग शेयर किया खूबसूरत वीडियो

Shivaleeka Oberoi: एक्ट्रेस शिवलिका ओबेरॉय और निर्देशक अभिषेक पाठक जल्द ही अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाले हैं। एक्ट्रेस ने हाल में हुई अपनी गोद भराई की रस्म का एक वीडियो शेयर किया है।

अपडेटेड Feb 01, 2026 पर 5:01 PM
Story continues below Advertisement
खुदा हाफिज एक्ट्रेस शिवालिका ने शेयर किया गोदभराई का खूबसूरत वीडियो

Shivaleeka Oberoi: “खुदा हाफ़िज़” फ़्रैंचाइज़ में अपने अभिनय के लिए मशहूर अभिनेत्री शिवलिका ओबेरॉय ने अपनी ट्रेडिशनल गोद भराई की रस्म की एक दिल छू लेने वाली झलक साझा की है। इस वीडियो में प्यार, आशीर्वाद और खुशी से भरे नजर आ रहे है। कपल अपनी लाइफ के एक नए चैप्टर की शुरुआत कर रही हैं।

शिवालिका ने इंस्टाग्राम पर इस रस्म का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो की शुरुआत एक बोर्ड से होती है, जिस पर लिखा है “शिवालिका और अभिषेक, माता-पिता बनने जा रहे, गोद भराई समारोह में आपका स्वागत है।” वीडियो में उनका परिवार उन्हें इस नए चैप्टर के लिए आशीर्वाद देता हुआ दिखाई दे रहा है। कैप्शन में लिका- गोद भराई- प्यार, परंपराओं, हंसी और अनंत आशीर्वादों से घिरी हुई।

शिवालिका की शादी अभिषेक पाठक से हुई है। दोनों की पहली मुलाकात 2020 में विद्युत जामवाल अभिनीत फिल्म “खुदा हाफिज” की शूटिंग के दौरान हुई थी। यह फिल्म समीर नाम के एक युवक की कहानी है, जो अपनी पत्नी नरगिस के साथ खुशहाल जीवन जी रहा होता है। लेकिन जब नरगिस का मानव तस्कर अपहरण कर लेते हैं, तो समीर को उसे बचाना पड़ता है।


इस जोड़ी ने जुलाई 2022 में सगाई की और फरवरी 2023 में शादी कर ली। शिवालिका ने 2019 में रिलीज़ हुई फिल्म "ये साली आशिकी" से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और बाद में 2020 में "खुदा हाफ़िज़" से फेम हासिल की। ​​उन्हें आखिरी बार 2022 में "खुदा हाफ़िज़: चैप्टर 2 - अग्नि परीक्षा" में देखा गया था।

दूसरी ओर, अभिषेक ने "दृश्यम 2" का निर्देशन किया, जिसमें अजय देवगन, श्रिया सरन, तब्बू और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में थे। उन्होंने "उड़ता चमन" का भी निर्देशन किया है। अभिषेक ने "प्यार का पंचनामा", "प्यार का पंचनामा 2", "सेक्शन 375" और "खुदा हाफ़िज़" जैसी फिल्मों का निर्माण भी किया है। 19 दिसंबर को अभिनेत्री ने ऐलान किया था कि दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है।

होने वाले माता-पिता ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह खुशखबरी साझा की, जिसमें लिखा था, "हमारी प्रेम कहानी को उसका सबसे प्यारा चैप्टर मिल गया है - एक नन्हा सा आशीर्वाद हमारे जीवन में शामिल होने जा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।