बॉलीवुड की चहेती लेडी कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। हालिया इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के अनुसार, वे इंस्टाग्राम पर भारत की सबसे ज्यादा इंगेजिंग एक्ट्रेस बन गई हैं। उनके पोस्ट्स पर लाइक्स, कमेंट्स और शेयर्स की बाढ़ आ जाती है, जो उनकी अपार फैन फॉलोइंग को दर्शाता है। राम पोथिनैनि, विजय थलापति, विजय देवरकोंडा जैसे सितारों और पुष्पा 2 फर्स्ट लुक पोस्ट को भी पीछे छोड़ते हुए कियारा टॉप पर हैं।
हर उम्र के फैंस की फेवरेट
कियारा का जलवा ऐसा है कि बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी दीवाने हैं। फैमिली ऑडियंस उनकी सादगी, चार्म और रिलेटेबल स्क्रीन प्रेजेंस से जुड़ती है, जबकि युवा उनकी फैशनेबल लाइफस्टाइल और स्टाइलिश पोस्ट्स से इंस्पायर होते हैं। लग्जरी, हेरिटेज और मास प्रेस्टीज ब्रांड्स के साथ उनके लॉन्ग टर्म एंडोर्समेंट्स निरंतर विश्वास दिखाते हैं। 2025 में एमईटी गाला डेब्यू ने उन्हें ग्लोबल आइकन बना दिया, जहां उनका लुक सुर्खियां बटोर गया। ब्रांड पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स में भी उन्हें सम्मान मिला।
पर्सनल लाइफ में कियारा ने पिछले साल सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बेटी सरायाह मल्होत्रा को जन्म दिया। हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सरायाह की पहली झलक शेयर की, जिसमें वे बेटी को अपनी मैगजीन दिखाते हुए प्यार भरी नजरों से देख रही हैं। यह दिल छू लेने वाली फोटो वायरल हो गई, फैंस ने मदर-डॉटर बॉन्ड की तारीफ भी की। कियारा का यह फैमिली साइड उनके सोशल मीडिया की ताकत को और मजबूत करता है।
आगामी प्रोजेक्ट्स से धमाल
प्रोफेशनली, कियारा यश की 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में नजर आएंगी। ह्यूमा कुरैशी, नयनतारा, विवेक ओबेरॉय, तारा सुतारिया जैसे स्टार्स के साथ यह फिल्म साउथ-बॉलीवुड का बड़ा कोलैबोरेशन है। पैन-इंडिया फैनबेस के दम पर कियारा ब्रांड्स के लिए सबसे भरोसेमंद चेहरा बनी हुई हैं। उनका यह डोमिनेंस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लंबे समय तक कायम रहने का संकेत है।