Get App

Kiara Advani: कियारा आडवाणी बनीं इंस्टाग्राम की क्वीन, भारत की सबसे एंगेजिंग एक्टर का खिताब किया हासिल

Kiara Advani: बॉलीवुड की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी दर्शकों की धड़कन हैं। हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, कियारा आडवाणी को भारत की सबसे एंगेजिंग एक्टर ऑन इंस्टाग्राम घोषित किया गया है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 14, 2026 पर 4:04 PM
Kiara Advani: कियारा आडवाणी बनीं इंस्टाग्राम की क्वीन, भारत की सबसे एंगेजिंग एक्टर का खिताब किया हासिल

बॉलीवुड की चहेती लेडी कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। हालिया इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के अनुसार, वे इंस्टाग्राम पर भारत की सबसे ज्यादा इंगेजिंग एक्ट्रेस बन गई हैं। उनके पोस्ट्स पर लाइक्स, कमेंट्स और शेयर्स की बाढ़ आ जाती है, जो उनकी अपार फैन फॉलोइंग को दर्शाता है। राम पोथिनैनि, विजय थलापति, विजय देवरकोंडा जैसे सितारों और पुष्पा 2 फर्स्ट लुक पोस्ट को भी पीछे छोड़ते हुए कियारा टॉप पर हैं।

हर उम्र के फैंस की फेवरेट

कियारा का जलवा ऐसा है कि बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी दीवाने हैं। फैमिली ऑडियंस उनकी सादगी, चार्म और रिलेटेबल स्क्रीन प्रेजेंस से जुड़ती है, जबकि युवा उनकी फैशनेबल लाइफस्टाइल और स्टाइलिश पोस्ट्स से इंस्पायर होते हैं। लग्जरी, हेरिटेज और मास प्रेस्टीज ब्रांड्स के साथ उनके लॉन्ग टर्म एंडोर्समेंट्स निरंतर विश्वास दिखाते हैं। 2025 में एमईटी गाला डेब्यू ने उन्हें ग्लोबल आइकन बना दिया, जहां उनका लुक सुर्खियां बटोर गया। ब्रांड पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स में भी उन्हें सम्मान मिला।

मदरहुड और फैमिली मोमेंट्स

पर्सनल लाइफ में कियारा ने पिछले साल सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बेटी सरायाह मल्होत्रा को जन्म दिया। हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सरायाह की पहली झलक शेयर की, जिसमें वे बेटी को अपनी मैगजीन दिखाते हुए प्यार भरी नजरों से देख रही हैं। यह दिल छू लेने वाली फोटो वायरल हो गई, फैंस ने मदर-डॉटर बॉन्ड की तारीफ भी की। कियारा का यह फैमिली साइड उनके सोशल मीडिया की ताकत को और मजबूत करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें