कियारा ने अपने पोस्ट में ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीरें साझा कीं, जिनमें परिवार के साथ बिताए गए खुशनुमा पल कैद थे। उन्होंने अपने ससुर की कोमलता, सादगी और परिवार के प्रति उनके अटूट प्रेम को याद किया। कियारा के पोस्ट में परिवार की मुस्कुराती तस्वीरें हैं, जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा, उनकी मां और पिता नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, "शुरू से ही आपने मुझे गर्मजोशी, स्थिर बुद्धि और बिना शर्त प्यार से स्वीकार किया। आपकी उदारता सहज थी, परिवार के प्रति आपका प्रेम सब कुछ का केंद्र था। आप हमेशा मौजूद रहते, छोटी-छोटी बातें याद रखते और बिना किसी अपेक्षा के देते जाते है। आपकी कहानियां, हंसी, शांत ताकत और कोमल हृदय हमेशा मेरे साथ रहेंगे।" कियारा ने उनकी विरासत को नरमी, ईमानदारी और अटूट प्रेम का प्रतीक बताया, जो बच्चों, नाती-पोतों और सभी में जीवित रहेगी।