Get App

King song Tu Mil Jaaye: शाहरुख खान स्टारर 'किंग' का गाना रिलीज, दीपिका पादुकोण संग इश्क लड़ाते नजर आए बादशाह

King song Tu Mil Jaaye: शाहरुख खान के जन्मदिन पर रिलीज होने वाले गाने 'तू मिल जाए' में दीपिका पादुकोण के साथ उनका रोमांस और जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। फैंस को दोनों का साथ बेहद पसंद आता है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Nov 02, 2026 पर 9:57 AM
King song Tu Mil Jaaye: शाहरुख खान स्टारर 'किंग' का गाना रिलीज, दीपिका पादुकोण संग इश्क लड़ाते नजर आए बादशाह
इस गाने को अरिजीत सिंह, एड शीरन और मधुबंती ने गाया है। इसके बोल कुमार ने लिखे हैं और संगीत सचिन-जिगर ने दिया है। शाहरुख और दीपिका के डांस मूव्स को पीयूष और शाजिया ने कोरियोग्राफ किया है।

King song Tu Mil Jaaye: अपने 61वें जन्मदिन के मौके पर शाहरुख खान ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किंग' का एक गाना अपने फैंस को तोहफे के तौर पर दिया। 'तू मिल जाए' नाम के इस गाने में दीपिका पादुकोण के साथ उनकी केमिस्ट्री की झलक देखने को मिलती है, जिसे अरिजीत सिंह और एड शीरन ने अपनी आवाज दी है। इस गाने ने इंटरनेट पर सबका ध्यान खींचा है और कई फैंस इसकी तुलना 'पठान' और 'जवान' से कर रहे हैं।

फिल्म 'किंग' का गाना 'तू मिल जाए'

आधी रात को शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर 'तू मिल जाए' गाना शेयर किया, जिसमें दीपिका भी नजर आ रही हैं। गाना शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- "प्यार का यह दौर किस्मत वालों को ही मिलता है... जहां बारूद की महक के बीच गुलाब खिलते हैं... प्यार और दूसरी लड़ाइयों की कहानी... इस दिसंबर #LoveLikeAKing #TuMilJaaye गाना अब आ गया है! #KING।"

गाने में शाहरुख- दीपिका के प्यार में पूरी तरह डूबे हुए दिखते हैं और उनकी हर बात को बहुत ध्यान से सुनते हैं। वीडियो की शुरुआत उनके रोमांस की झलक के साथ होती है, जिसके बीच-बीच में एक्शन सीन भी आते हैं, जहां शाहरुख अपने दुश्मनों से हाथापाई करते और बंदूकें चलाते नजर आते हैं। एक सीन में तो वे एक पूरी जगह को आग के हवाले कर देते हैं और तलवार से बेरहमी से अपने दुश्मनों को मार डालते हैं। वीडियो के आखिर में शाहरुख कहते हैं, "और इस बार दिल में आग लगी है, तो दुनिया जलाए बिना मानेंगे नहीं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें