Kiss Day Special: बॉलीवुड में हर जॉनर की फिल्में दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। लेकिन रोमांटिक फिल्में ज्यादा चर्चा में रहती हैं, क्योंकि इनमें बोल्ड सीन्स (Bold Scenes) की भरमार होती है। किस डे के मौके पर चलिए आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनके किस सीन में बवाल खड़ा कर दिया था।
इस लिस्ट में पहला नाम साल 1933 में रिलीज हुई फिल्म 'कर्मा' (Karma) का है। उस समय इस फिल्म ने हर किसी को शॉक्ड कर दिया था। इसमें एक किसिंग सीन था, जो करीब 4 मिनट का था। यह हिंदी सिनेमा के इतिहास का ये सबसे लंबा किसिंग सीन माना जाता है। उस दौर में इस सीन पर काफी विवाद हुआ था।
आमिर खान (Aamir Khan) और करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) की सुपरहिट फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' (Raja Hindustani) साल 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्में दोनों के बीच 40 सेकंड का किसिंग सीन काफी खबरों में रहा था।
साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'मर्डर' (Murder) बोल्डनेस और हॉट सीन्स के कारण हिंदी सिनेमा की सबसे बोल्ड फिल्म मानी जाती है। इस मूवी में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) के बीच एक मिनट लंबा किसिंग सीन था। फिल्म के गाने और सीन दोनों ही आज भी खबरों में छाए रहते हैं।
साल 2011 में आई ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) स्टारर फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' (Zindagi Na Milegi Dobara) में दोनों के रोमांस ने दर्शकों को खूब इंप्रेस किया था। इस फिल्म में उनके बीच करीब 3 मिनट का एक किसिंग चर्चा का विषय बन गया था।
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) स्टारर साल 2006 में आई फिल्म 'धूम 2' के किसिंग सीन ने तो काफी नाराजगी पैदा कर दी थी। यह एक मिनट लंबे इस के बाद जमकर विवाद हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक इस सीन की वजह से ऐश्वर्या राय से अमिताभ बच्चन और जया बच्चन काफी खफा हो गए थे।
साल 2023 में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी भी चर्चा का विषय रही है। फिल्म में घर्मेंद्र और शबाना आजमी ने 70 साल की उम्र में लिपलॉक देकर हर किसी को हैरान कर दिया था। फिल्म में सीन की काफी चर्चा थी।