Rakul Preet Singh: ‘20 साल की उम्र से टैक्स भर रही हूं’, रकुल प्रीत सिंह ने IT रेड और गैर-कानूनी तरीके से पैसों के लेन-देन की खबरों को बताया गलत

Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत सिंह ने गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल होने की खबरों को गलत बताया है। एक्ट्रेस ने कहा कि वह 20 साल की उम्र से टैक्स भर रही हैं और उनके पास कोई ब्लैक मनी नहीं है। उन्होंने मीडिया से झूठी खबरें न फैलाने का आग्रह किया है।

अपडेटेड Oct 05, 2026 पर 3:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक्ट्रेस ने कहा कि वह 'व्यक्तिगत तौर पर या किसी प्रोडक्शन हाउस की ओर से किसी भी तरह के गैर-कानूनी विदेशी पैसे के लेन-देन में शामिल नहीं हैं'।

Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर उन खबरों को गलत बताया है, जिनमें उन पर किसी भी गैर-कानूनी काम में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। पिछले महीने खबरों में दावा किया गया था कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, उनके ससुर और फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी और मुंबई में पैनोरमा स्टूडियो से जुड़ी कई जगहों पर तलाशी ली थी। अब एक्ट्रेस ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि वह 20 साल की उम्र से ही टैक्स भर रही हैं और देश के कानून का पालन करने वाली नागरिक हैं।

अपने लंबे नोट में रकुल प्रीत सिंह ने लिखा- "यह देखकर दुख होता है कि खुद को ऑनलाइन रिपोर्टर कहने वालों और कुछ मेनस्ट्रीम मीडिया पत्रकारों के बीच बिना तथ्यों की जांच किए खबरों को सनसनीखेज बनाने का चलन बढ़ रहा है।"

रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर उन खबरों को गलत बताया है, जिनमें उन पर किसी भी गैर-कानूनी काम में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। पिछले महीने खबरों में दावा किया गया था कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, उनके ससुर और फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी और मुंबई में पैनोरमा स्टूडियो से जुड़ी कई जगहों पर तलाशी ली थी। अब एक्ट्रेस ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि वह 20 साल की उम्र से ही टैक्स भर रही हैं और देश के कानून का पालन करने वाली नागरिक हैं।


अपने लंबे नोट में रकुल प्रीत सिंह ने लिखा-यह देखकर दुख होता है कि खुद को ऑनलाइन रिपोर्टर कहने वालों और कुछ मेनस्ट्रीम मीडिया पत्रकारों के बीच बिना तथ्यों की जांच किए खबरों को सनसनीखेज बनाने का चलन बढ़ रहा है।"

एक्ट्रेस ने कहा कि वह 'व्यक्तिगत तौर पर या किसी प्रोडक्शन हाउस की ओर से किसी भी तरह के गैर-कानूनी विदेशी पैसे के लेन-देन में शामिल नहीं हैं'। रकुल ने साफ किया, "मैं यह भी कहना चाहूंगी कि मेरे पास देश या विदेश में किसी के भी नाम पर कोई बेनामी संपत्ति नहीं है। न तो किसी ने मुझे कभी कोई संपत्ति गिफ्ट की है और न ही मैं ऐसे महंगे गिफ्ट लेती हूं।"

मीडिया हाउस से अपने पोर्टल से गलत जानकारी वाली स्टोरी या आर्टिकल हटाने के लिए कहते हुए रकुल ने कहा, "मैं उन सभी लोगों से गुजारिश करती हूं जिन्होंने ये झूठी, दुर्भावनापूर्ण और अटकलों पर आधारित रिपोर्ट छापी हैं कि वे इन्हें वापस लें और सच बताएं। मैं समझती हूं कि मीडिया का काम करने वाले हर व्यक्ति पर, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो, कमर्शियल दबाव होता है। लेकिन यह सच की कीमत पर नहीं हो सकता। निश्चित रूप से किसी की इज्जतत और रोजी-रोटी की कीमत पर तो बिल्कुल नहीं।

रकुल प्रीत सिंह का वर्क फ्रंट

रकुल प्रीत सिंह आगे नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में शूर्पणखा का किरदार निभाएंगी। एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्म की डबिंग शुरू कर दी है, जो दिवाली 2026 में रिलीज होगी। रणबीर कपूर भगवान राम का, साई पल्लवी सीता का, यश रावण का और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।