Get App

Kiss Day Special: धर्मेंद्र-शबाना आजमी से लेकर ऐश्वर्या राय-ऋतिक रोशन तक, इनके किसिंग सीन से जब मचा बवाल

Kiss Day Special: वैलेंटाइन वीक में आज किस डे कपल्स सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर बताते हैं बॉलीवुड के कुछ कॉन्ट्रोवर्सियल किस सीन के बारें में....

Manushri Bajpaiअपडेटेड Feb 13, 2026 पर 10:31 AM
Kiss Day Special: धर्मेंद्र-शबाना आजमी से लेकर ऐश्वर्या राय-ऋतिक रोशन तक, इनके किसिंग सीन से जब मचा बवाल
हिंदी सिनेमा में जब इन किसिंग सीन से मचा बवाल....

Kiss Day Special: बॉलीवुड में हर जॉनर की फिल्में दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। लेकिन रोमांटिक फिल्में ज्यादा चर्चा में रहती हैं, क्योंकि इनमें बोल्ड सीन्स (Bold Scenes) की भरमार होती है। किस डे के मौके पर चलिए आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनके किस सीन में बवाल खड़ा कर दिया था।

इस लिस्ट में पहला नाम साल 1933 में रिलीज हुई फिल्म 'कर्मा' (Karma) का है। उस समय इस फिल्म ने हर किसी को शॉक्ड कर दिया था। इसमें एक किसिंग सीन था, जो करीब 4 मिनट का था। यह हिंदी सिनेमा के इतिहास का ये सबसे लंबा किसिंग सीन माना जाता है। उस दौर में इस सीन पर काफी विवाद हुआ था।

आमिर खान (Aamir Khan) और करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) की सुपरहिट फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' (Raja Hindustani) साल 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्में दोनों के बीच 40 सेकंड का किसिंग सीन काफी खबरों में रहा था।

साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'मर्डर' (Murder) बोल्डनेस और हॉट सीन्स के कारण हिंदी सिनेमा की सबसे बोल्ड फिल्म मानी जाती है। इस मूवी में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) के बीच एक मिनट लंबा किसिंग सीन था। फिल्म के गाने और सीन दोनों ही आज भी खबरों में छाए रहते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें