Kriti Sanon: विरासत और हाई फैशन के शानदार संगम में, बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने दुबई फैशन वीक में मनीष मल्होत्रा के लेटेस्ट कलेक्शन INAYA: The India Story के लिए एकमात्र शोस्टॉपर बनकर रैंप पर कदम रखा। दुबई डिज़ाइन डिस्ट्रिक्ट में वॉक करते हुए कृति की मौजूदगी ने शो में चार चांद लगा दिए।
तेरे इश्क़ में जैसी हालिया सफल फिल्मों के बाद उनके चेहरे पर “सफलता की चमक” साफ झलक रही थी। उनकी नई आत्मविश्वास भरी पर्सनैलटी और सहज एलिगेंस ने एलीट ऑडियंस को दीवाना बना लिया। कृति आइवरी रंग के कुट्योर ड्रेस को बेहद खूबसूरत तरीके से कैरी किया, जिसने आधुनिक भारतीय शिल्पकला को नए सिरे से परिभाषित किया।
उनके आउटफिट में कढ़ाई वाला बस्टियर, हाई-वेस्टेड फ्लोर-लेंथ स्कर्ट के साथ था, जिस पर इंट्रिकेट कैस्केडिंग फ्रिंज और शिमरिंग बीडवर्क किया गया था। लुक को और निखारा एक शीयर, फ्लोर-स्वीपिंग ट्यूल केप और एलिगेंट हाई-नेक कॉलर ने—जो पारंपरिक टेक्सचर्स को स्लीक, कंटेम्पररी सिलुएट से खूबसूरती से जोड़ता है। स्टेटमेंट एमराल्ड ज्वेलरी ने एथीरियल व्हाइट्स के साथ बोल्ड, रॉयल कॉन्ट्रास्ट दिया।
मनीष मल्होत्रा का INAYA भारत की शिल्प परंपराओं का खास नमुना है, जिसे ग्लोबल मंच पर प्रस्तुत कर संस्कृति और आधुनिक पहचान के बीच तालमेल बनाया गया। कृति सेनन ने अपने टैलेंट और लुक्स से हर किसी का दिल जीत लिया। शो का समापन शानदार हुआ। मनीष मल्होत्रा के हुनर ने एक बार फिर हर किसी का दिल जीत लिया। उनके इस शो में कई बड़ी हस्तियां पहुंची थी।