Kritika Kamra-Gaurav Kapur Wedding: कृतिका कामरा और गौरव कपूर मार्च में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी की तारीख का खुलासा हो चुका है! बॉम्बे टाइम्स के अनुसार, यह कपल 11 मार्च को मुंबई में गौरव के आवास पर रजिस्टर्ड मैरिज करेगा। इसके बाद अगले दिन, 12 मार्च को ग्रैंड पार्टी होगी, जिसमें क्रिकेट और मनोरंजन जगत के करीबी दोस्तों के शामिल होने की उम्मीद है। जैसे-जैसे शादी का दिन नजदीक आ रहा है, कृतिका और गौरव अपने पेशेवर कामों को निपटा रहे हैं ताकि वे पूरी तरह से तैयारियों पर फोकस कर सकें।
कृतिका और गौरव के करीबी एक सूत्र ने बॉम्बे टाइम्स को बताया कि कपल 11 मार्च को मुंबई में गौरव के घर पर शादी के बंधन में बंधेगा। यह एक निजी इवेंट होगा, जिसमें केवल उनके करीबी परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। इसके बाद करीबी परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेशन होगा। सूत्र ने आगे बताया, “12 मार्च को, कृतिका और गौरव रिसेप्शन का आयोजन करेंगे।
इस बीच, कपल के एक दोस्त ने प्रकाशन को बताया, “कृतिका और गौरव अपनी शादी को सिपंल रखना चाहते थे। हालांकि वे परंपराओं को मानते हैं, वे यह भी चाहते थे कि शादी उनके व्यक्तित्व को प्रतिबिंबित करे और उन लोगों के बीच हो, जो उनके लिए वास्तव में मायने रखते हैं।
कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने पिछले साल दिसंबर में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक कर दिया था। अभिनेत्री ने गौरव के साथ एक प्यारी सी ब्रेकफास्ट डेट की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिससे सोशल मीडिया पर महीनों से चल रही अटकलों की पुष्टि हो गई। कैप्शन में कृतिका ने लिखा, "ब्रेकफास्ट विद...", जो गौरव कपूर के लोकप्रिय शो 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' की ओर एक इशारा था। भारत के सबसे बड़े खेल सितारों के साथ चिट चैट के लिए मशहूर इस लंबे फॉर्मेट के शो ने गौरव को क्रिकेट जगत के सबसे जाने-माने नामों में से एक बना दिया है।
गौरव कपूर पहले अभिनेत्री किरत भट्टल से शादीशुदा थे। बॉलीवुड शादीज़ की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों की पहली मुलाकात 2012 में हुई थी, कुछ साल डेटिंग करने के बाद उन्होंने 2014 में शादी कर ली थी। हालांकि, दोनों 2021 में अलग हो गए। उनके अलग होने का कारण किसी को नहीं पता है।
वहीं टेलीविजन से अपना करियर शुरू करने वाली कृतिका कामरा ने तांडव और कौन बनेगी शिखरवती जैसी ओटीटी सीरीज में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। वह हश हश, बंबई मेरी जान, ग्यारह ग्यारह, सारे जहां से अच्छा जैसी सीरीज का भी हिस्सा रही हैं। वह 2018 की फिल्म 'मित्रों' और 2023 की फिल्म 'भीड़' में नजर आई थीं।