Kunal Kohli: पर्दे के पीछे की प्रेम कहानियां हमेशा सेट पर ज़िंदगी आसान नहीं बनातीं बल्कि मुश्किल बना देती हैं। फ़िल्म निर्माता कुणाल कोहली इसे बखूबी समझते हैं। जब उन्होंने 2012 में शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा को "तेरी मेरी कहानी" में निर्देशित किया था, तब दोनों के डेटिंग की अफवाहें उड़ी थीं। कोहली ने स्वीकार किया कि फ़िल्मांकन के दौरान असल ज़िंदगी के कपल को संभालना उतना रोमांचक नहीं होता, जितना लोग सोचते हैं।
