Credit Cards

Bigg Boss 19: बिग बॉस के घर में भिड़े कुनिका और जीशान, नीलम हुईं इमोशनल, जानें आज क्या-क्या हुआ

Bigg Boss 19: आज के एपिसोड में जीशान के घर का काम न करने से कुनिका के साथ-साथ अभिषेक बजाज और अमाल मलिक भी नाराज दिखे। वहीं आज नीलम पर कुनिका भी भड़क गई। सीक्रेट रूम से नेहल ने तान्या और अमाल पर कमेंट करती हुई नजर आई

अपडेटेड Sep 22, 2025 पर 11:19 PM
Story continues below Advertisement
आज एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क की भी शुरुआत हुई

Bigg Boss 19: टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' शुरुआत से ही फैंस का फेवरेट शो बना हुआ है। वहीं वीकेंड के वार में सलमान खान ने कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाई थी। वहीं कल नेहल चुडासमा को एविक्शन के बाद सीक्रेट रूम भेजा गया। नेहल सीक्रेट रूम से घर के अंदर क्या-क्या हो रहा है सब कुछ देख रही है। आज घर में काम को लेकर काफी बहस हुआ। आज घर में कुनिका सदानंद और जीशान कादरी के बीच काफी बहस हुआ। वहीं आज कुनिका ने नीलम पर भी गुस्सा किया। आज एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क की भी शुरुआत हुई, जहां टीम शहबाज और टीम प्रणित आमने-सामने नजर आए।

आज के एपिसोड में जीशान के घर का काम न करने से कुनिका के साथ-साथ अभिषेक बजाज और अमाल मलिक भी नाराज दिखे। वहीं आज नीलम पर कुनिका भी भड़क गई। इस पर तान्या ने कहा "मैम के अंदर सबको कंट्रोल करने की आदत है।"

जीशान और कुनिका के बीच हुई बहस


सीक्रेट रूम से नेहल ने तान्या और अमाल पर कमेंट करती हुई नजर आई। वहीं जीशान बिमार है इस वजह से वो घर का काम नहीं कर पा रहे हैं। इसी पर कुनिका और जीशान के बीच काफी बहस हुई। जीशान ने ताना मारते हुए कहा कि "कंटेस्टेंट हो तो कंटेस्टेंट की तरह रहो, महारानी बनने की जरूरत नहीं है।" इस पर कुनिका ने कहा, "अपनी बात बोलने के बाद दूसरों की भी बात सुन लिया करो।" वहीं तान्या रोटी को लेकर सबकुछ कुनिका पर डाल दिया। वहीं सीक्रेट रूम में बैठी नेहल ने कहा, “तान्या साफ-साफ विक्टिम कार्ड खेल रही है।" बाद में कुनिका ने तान्या का झूठ पकड़ा कि रोटी न बनाने वाली बात उसने गलत तरीके से कही थी। इस पर नेहल ने ताली बजाकर कुनिका का समर्थन किया।

नीलम और कुनिका में हुई बहस

इसके बाद तान्या और नीलम ने जीशान से कुनिका की बातें शेयर कीं, लेकिन आरोप केवल नीलम पर आ गए। इस पर नीलम फूटफूट कर रोने लगी। वहीं इस पर नीलम की आवेज से बहस हो गई, जबकि कुनिका ने कहा कि वह सहानुभूति पाने की कोशिश कर रही हैं। सवालों का जवाब न दे पाने पर नीलम बाहर चली गईं और अवेज पर गुस्सा निकालने लगीं। वहीं फरहाना और अभिषेक के बीच बहस तब शुरू हुई जब अभिषेक ने उनकी बात बीच में काट दी। मामला बढ़ा तो मृदुल भी इसमें शामिल हो गए। दूसरी तरफ तान्या, जीशान और नीलम के साथ बैठकर रोती नजर आईं। दूसरी ओर किचेन में नया झगड़ा शुरू हो गया। कुनिका ने गौरव से अदरक काटने को कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया और कहा कि यह काम बसीर से करवाएं। बसीर गुस्से में आकर कुनिका पर भड़क गए।

घर में होगा नॉमिनेशन टास्क

इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क टीम बैटल के रूप में हुआ। इसमें एक तरफ शहबाज की टीम होगी, जिसमें कुनिका, तान्या, फरहाना, अमाल, जीशान और बसीर शामिल हैं, जबकि दूसरी टीम प्रणीत की होगी। घर के कैप्टन अभिषेक सुरक्षित रहेंगे और उन पर नॉमिनेशन का असर नहीं पड़ेगा। दोनों टीमें अपने-अपने अंदाज में कॉमेंट्री पेश करेंगी और हारने वाली टीम सीधा नॉमिनेशन में चली जाएगी। इस टास्क का फैसला सीक्रेट रूम से नेहल करेंगी।

OTT Releases: 'सन ऑफ सरदार 2' से लेकर 'धड़क 2' तक..., इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही है ये फिल्में और सीरीज

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 22, 2025 11:17 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।