Get App

Kusha Kapila Ex Husband: कुशा कपिला के एक्स पति जोरावर डेटिंग ऐप पर ढूंढ रहे नया प्यार, बोले- मैं एक सिंगल लड़का...

Kusha Kapila Ex Husband: कुशा कपिला और जोरावर अहलूवालिया ने 2017 में शादी की थी। वहीं 2023 में दोनों का तलाक हो गया था। कई साल सिंगल रहने के बाद एक्ट्रेस के एक्स पति डेटिंग ऐप पर नए प्यार की तलाश में निकले हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Dec 07, 2025 पर 10:53 AM
Kusha Kapila Ex Husband: कुशा कपिला के एक्स पति जोरावर डेटिंग ऐप पर ढूंढ रहे नया प्यार, बोले- मैं एक सिंगल लड़का...
कुशा कपिला के एक्स पति जोरावर डेटिंग ऐप पर ढूंढ रहे नया प्यार

Kusha Kapila Ex Husband: कुशा कपिला के एक्स पति ज़ोरावर अहलूवालिया ने माना है कि वह एक डेटिंग ऐप पर हैं। अहलूवालिया हाल ही में यूट्यूब चैनल सोशल मिसफिट्स और ज़ोर एंड मोर पर अपने तलाक के बारे में खुलकर बात की है और बताया कि अब वह सिंगल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आजकल ज़्यादातर शादियां ज़्यादा समय तक क्यों नहीं टिकतीं।

बातचीत के दौरान, ज़ोरावर ने कुशा से तलाक के बाद डेटिंग ऐप्स पर होने की बात स्वीकार की और कहा, "हां, मैं सिंगल हूं, मैं डेटिंग ऐप्स पर क्यों नहीं हो सकता।"जब उनसे पूछा गया कि आजकल शादियां क्यों नहीं चल रही हैं, तो उन्होंने बताया कि शायद ऐसा इसलिए है क्योंकि लोग यह समझ रहे हैं कि अकेले रहना उनके लिए बेहतर है।

उन्होंने आगे कहा, "हम यह जर्नलाइज नहीं कर सकते कि शादियां क्यों नहीं चल रही हैं। लेकिन लोग यह समझ रहे हैं कि कभी-कभी वे एक टीम में काम कर सकते हैं और कभी-कभी नहीं, और अकेले रहना उनके लिए बेहतर है। मैं आपको सीधा जवाब नहीं दे सकता। कभी-कभी आपको एहसास होता है कि अकेले रहने पर आपकी तरक्की ज़्यादा होती है।"

बातचीत के दौरान, ज़ोरावर ने कुशा कपिला से अपने तलाक पर भी बात की और दोहराया कि यह आपसी सहमति से हुआ था। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जब कोई रिश्ता काम नहीं कर रहा होता है, तो दोनों पार्टनर्स को इसका एहसास होता है। मेरे मामले में, हम दोनों ने बैठकर इस बात पर सोचा, डिस्कस किया कि चीज़ें काम नहीं कर रही हैं, और हम उस मुकाम पर पहुंचे और आपसी सहमति से अलग होने पर सहमत हुए। आपको इसे समझना होगा और अपने पार्टनर और खुद के साथ ईमानदार रहना होगा। बेहतर होगा कि आप एक-दूसरे के साथ स्पष्ट रहें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें