Lisa Ray: लिसा रे ने करियर के शिखर पर छोड़ा बॉलीवुड, 25 साल बाद एक्ट्रेस ने इंस्टा पोस्ट में बताई वजह

Lisa Ray On Leaving Bollywood: बॉलीवुड की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री लिसा रे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह खुलासा किया कि उन्होंने अपने करियर के शिखर पर फिल्म इंडस्ट्री को क्यों अलविदा कहा। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस उनके जीवन के इस पहलू को जानकर भावुक हो गए हैं।

अपडेटेड Jan 16, 2026 पर 5:44 PM
Story continues below Advertisement

90 के दशक की ग्लैमरस हसीना लिसा रे ने करियर के सबसे ऊंचे मुकाम पर बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। 'कसूर' और 'वॉटर' जैसी हिट फिल्मों के बाद अचानक गायब हो गईं, जिसने फैन्स को हैरान कर दिया। 25 साल बाद इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने खुलासा किया कि शोहरत के पीछे उनकी असली पहचान दब गई थी। यह सफर आत्म-खोज और साहस की मिसाल बन गया।

चमक-दमक के पीछे छिपी खालीपन की कहानी

1994 में 'हंसते खेलते' से डेब्यू करने वाली लीजा रे ने मॉडलिंग से बॉलीवुड तक का लंबा सफर तय किया। 'कसूर' में इरफान के साथ उनकी केमिस्ट्री सुपरहिट रही, 'बॉलीवुड/हॉलीवुड' ने इंटरनेशनल पहचान दी और 2005 की ऑस्कर नॉमिनेटेड 'वॉटर' ने नाम कमाया। लेकिन 2001 में पीक पर पहुंचीं तो महसूस हुआ - लोग उन्हें सिर्फ 'खूबसूरत मॉडल' के रूप में देखते हैं। इंटरव्यूज में उनकी आवाज, विचार दब जाते थे। ऑफरों की भरमार थी, लेकिन आत्म-सम्मान पर सवाल उठ रहा था। लीजा ने लिखा, "मुझे अपनी असली पहचान खोते दिख रही थी।"

View this post on Instagram

A post shared by Lisa Ray (@lisaraniray)


लंदन में ब्रेक

बॉलीवुड छोड़ते ही लीजा लंदन चली गईं। वहां कॉलेज में शेक्सपियर, कविता पढ़ाई की। म्यूजियम घूमीं, बौद्ध धर्म-योग की दुनिया में डूब गईं। लीजा कहती हैं कि "लोगों की नजरों से दूर होकर खुद को जानने का मौका मिला।" यह ब्रेक फिल्मी दुनिया से कहीं ज्यादा गहरा था। कैंसर जैसी बीमारी से जूझने के बाद भी उनकी जिज्ञासा नहीं रुकी थी। इस सफर ने उन्हें मजबूत बनाया, जहां फेम से ज्यादा आत्मा महत्वपूर्ण थी।

इंडिपेंडेंट सिनेमा की ओर नया मोड़

वापसी के बाद लीजा ने कम बजट की इंडिपेंडेंट फिल्में चुनीं। "पैसे के पीछे नहीं, विश्वास और कला के लिए काम किया। हल्की-फुल्की से गंभीर रोल्स तक - हर किरदार ने मुझे खुद को खोजने में मदद की।" कई फिल्में अब उपलब्ध भी नहीं, लेकिन उनके लिए मूल्य अनमोल था। पुरानी तस्वीरें देखकर कहती हैं, "ये खूबसूरती की याद दिलाती हैं, लेकिन मेरा लक्ष्य कभी दिखावा नहीं था। असल काम था जीवन में गहराई लाना। समय ने मिटाया नहीं, बल्कि असली मुझे उजागर किया।"

आज 49 साल की लीजा रे लेखिका, प्रोड्यूसर और फैमिली वुमन हैं। दो बेटियों की मां और एक कैंसर सर्वाइवर वुमेन हैं। उनका यह खुलासा नई पीढ़ी के कलाकारों के लिए आईना है सफलता के साथ आत्म-सम्मान जरूरी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।