Pehla Pyaar Doosri Baar: 'पहला प्यार दूसरी बार' का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में सभी डेब्यूटेंट अपनी परफॉरमेंस से दिल जीत रहे हैं। यही वजह है कि 'पहला प्यार दूसरी बार' को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गया है। फिल्म का ट्रेलर खुद में यंग एज के नए रंग लिए हुए है। इसमें न सिर्फ मस्तीभरे वन-लाइनर्स हैं बल्कि रोमांस, दोस्ती, पुराने क्रश और अचानक आई उलझनों की भी झलक है।
