नेटफ्लिक्स की हिट कोर्टरूम कॉमेडी 'मामला लिगल है' एक बार फिर दर्शकों के बीच हंगामा मचाने को तैयार है। पहला सीजन 2024 में रिलीज हुआ था, जिसने अपनी अनोखी कानूनी हास्य, अजीबोगरीब केस और देसी माहौल से लाखों फैंस बना लिए। अब सीजन 2 की रिलीज डेट फिक्स हो गई है। यह सिरीज 3 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। इसमें लीड रोल में रवि किशन फिर से VD त्यागी के किरदार में नजर आएंगे, जो पटपरगंज जिला कोर्ट के शोर-शराबे वाले वकील हैं। शो का मजा दोगुना करने के लिए कुशा कपिला और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) जैसे नए चेहरे जुड़ रहे हैं।
