Mahashivratri Special: मोहित रैना से लेकर सौरभ जैन तक, इन टीवी एक्टर्स ने निभाए महादेव के किरदार

Mahashivratri Special: आज महाशिवरात्री के खास मौके पर मंदिरों में भक्त महादेव की भक्ति में लीन हैं। आज हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने टीवी से लेकर फिल्मों तक में भगवान शिव के किरदार को निभाकर दर्शकों का दिल जीता....

अपडेटेड Feb 15, 2026 पर 10:17 AM
Story continues below Advertisement
मोहित रैना से लेकर सौरभ जैन तक जब ये एक्टर बने महादेव....

Mahashivratri Special: बीते कुछ सालों में इंडियन सिनेमा और टेलीविजन पर माइथलॉजी की तरफ लोगों का झुकाव बढ़ा है। पर्दे पर भगवान शिव के रूप को खूबसूरती से दिखाया गया है, जिसमें कई सितारों ने भोलेनाथ का किरदार निभाया है। कुछ अपने किरदार में ऐसे रमे कि लोगों उन्हें ही महादेव के रूप में सच का आराध्य मान बैठे....

मोहित रैना

मोहित रैना की करें तो आज के समय में एक्टर से बेहतर महादेव की भूमिका को कोई नहीं निभा पाया है। टीवी सीरियल "देवों के देव...महादेव" में उन्हें इतना पसंद किया गया कि आज भी लोग उन्हें महादेव बुलाना ही पसंद करते हैं।


सौरभ राज जैन

सौरभ वैसे तो कृष्ण के रोल के लिए पॉपुलर हैं, लेकिन एक्टर ने टीवी सीरियल "महाकाली - अंत ही आरंभ है" में भगवान शिव के किरदार से भी लोगों का दिल जीत लिया था।

हिमांशू सोनी

एक्टर ने टीवी सीरियल नीली छतरी वाले में भोलेनाथ की भूमिका निभाई थी। शो को काफी पसंद किया गया था।

समर जय सिंह

समर ने अपने समय के साने माने एक्टर रहे हैं। उन्होंने टीवी शो "ओम नमः शिवाय" में भगवान शिव का किरदार किया था।

राज कुमार

राज कुमार ने 1974 में आई फिल्म "हर हर महादेव" में भगवान शिव का रोल किया था। यह फिल्म भगवान शिव के जीवन पर आधारित थी।

अरुण गोविल

राम के किरदार के साथ-साथ अरुण गोविल को भी शिव का रोल कर घर-घर पहचान बना चुके हैं। लेकिन अभिनेता को फेम राम के किरदार से मिली।

रोहित बख्शी

रोहित को शो सिया के राम में शिव के रोल में देखा गया था। उनका काम लोगों को काफी पसंद आया था।

अक्षय कुमार

एक्टर ने ओएमजी 2 (2023) में शिवदूत (भगवान शिव के दूत) का किरदार किया था। लोगों ने अक्षय कुमार के इस रोल पसंद किया। वहीं अक्षय कुमार तेलुगु फिल्म कन्नप्पा में भी भगवान शिव की भूमिका में दिखने वाले हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।