Mahashivratri Special: आज देश भर में महाशिवरात्रि को धूम धाम से मनाया जा रहा है। हर तरफ हर हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है। सभी भोलेबाबा की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। महाशिवरात्री के मौके पर चलिए आपको बताते हैं कि उन शिव भक्ति बेस्ड फिल्मों के बारे में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। 600 करोड़ तक किया कलेक्शन।
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपुत स्टारर केदारनाथ 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में नितिश भारद्वाज और पूरा गौर भी लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म भोलेनाथ पर बेस्ड थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 102.77 करोड़ का कलेक्शन किया था।
अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म शिवाय 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सायशा सहगल लीड एक्ट्रेस थीं। फिल्म भगवान शिव पर बेस्ड थी। फिल्म सुपरहिट रही और बॉक्स ऑफिस पर 148.91 करोड़ का बिजनेस किया था।
2015 में रिलीज हुई बाहुबली में भगवान शिव भक्ति और शक्ति दोनों का संगम देखने को मिला था। यह फिल्म सुपरहिट हुई और प्रभास के करियर के लिए माइल्ड स्टोन रही। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 650 करोड़ कमाकर तहलका मचा दिया था। इसमें तमन्ना भाटिया, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और सत्यराज लीड रोल में दिखे थे।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की यादगार फिल्मों में से एक 2022 में आई फिल्म ब्रह्मास्त्र भगवान शिव की शक्तियों पर ही आधारित थी। इसमें अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 431 करोड़ का बिजनेस किया था।
2023 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 भगवान शिव और उनके भक्त पर आधारित थी। इसमें अक्षय भोलानाथ के रोल में नजर आए थे। अन्य कास्ट में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम लीड में थे। फिल्म ने 221.08 करोड़ का कलेक्शन किया था।