Mahavatar Narsimha Worldwide Collection: मौजूदा समय में सिनेमाघरों में जिस फिल्म को लोग पसंद कर रहे हैं, वह साउथ सिनेमा की माइथोलॉजिकल एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा है। फिल्म की शुरुआत भले ही धीमी रही हो, लेकिन धीरे-धीरे इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा चमत्कार दिखाया कि हर कोई इसका कलेक्शन देख हैरान रह गया है। भारत से लेकर विदेशों तक इस मूवी का डंका बज रहा है।
अपनी रिलीज के 17वें दिन महावतार नरसिम्हा ने जबरदस्त कमाई करते हुए हर किसी को चौंका कर दिया है। इसके साथ ही वर्ल्डवाइड अब इस फिल्म ने एक जादुई आंकड़ पार कर कई फिल्मों को धूल चटा दी है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं घरेल बॉक्स ऑफिस पर भी धूम मचा दी है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 17वें दिन वीकेंड का पूरा फायदा उठाते हुए महावतार नरसिम्हा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 22.75 करोड़ का शानदार बिजनेस किया है, जोकि किसी भी एनिमेटेड मूवी के लिए अब तक की सबसे ज्यादा कमाई है। इसके साथ ही वर्ल्डवाइड महावतार नरसिम्हा का टोटल कलेक्शन 200 करोड़ के पार पहुंच चुका है।
भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक किसी एनिमेटेड फिल्म ने इस तरह का प्रदर्शन नहीं किया है। ग्लोबली इतनी ज्यादा कमाई ने हर किसी को हैरान कर दिया है। यही कारण है कि महावतार नरसिम्हा की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। मुफासा और द लॉयन किंग जैसी ब्लॉकबस्टर हॉलीवुड एनिमेटेड मूवीज को भी भारत की इस फिल्म ने पछाड़ते हुए नया इतिहास रचा है।
खास बात ये हैं कि महावतार नरसिम्हा के इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 170 करोड़ के पार पहुंच गया है। बता दें कि इस फिल्म को 15 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था। इस फिल्म के लिए यह कमाई अच्छी नहीं शनदार है। कमाई के मामले में जिस तरह का प्रदर्शन इस माइथोलॉजिकल एनिमेटेड फिल्म ने किया है, वह तारीफे काबिल है।
रक्षाबंधन के त्योहार के बाद रविवार का दिन मौजूदा समय में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्मों के लिए काफी जरूरी और कमाई में उछाल लाने वाला था। फिलहाल 6 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे के सामने खड़ी हैं। उनमें से महावतार नरसिम्हा का संडे कलेक्शन सबसे ज्यादा है।
महावतार नरसिम्हा संडे कलेक्शन- 22.75 करोड़
सन ऑफ सरदार 2 संडे कलेक्शन- 3.75 करोड़
सैयारा संडे कलेक्शन- 3.75 करोड़
धड़क 2 संडे कलेक्शन- 1.75 करोड़
उदयपुर फाइल्स संडे कलेक्शन- 13 लाख
अंदाज 2 संडे कलेक्शन- 12 लाख
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।