Kishore Kumar: 61 साल पुराना किशोर दा का ये गाना आज भी लोगों के दिलों में बसा, मलेशियाई पीएम भी निकले इसके दीवाने

BRICS: मलेशियाई नेता ने सोशल मीडिया पर अपना एक खास वीडियो शेयर किया है। इसमें अहम बहुपक्षीय बातचीत के बीच एक बॉलीवुड मोमेंट देखने को मिला, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

अपडेटेड Sep 13, 2026 पर 11:24 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आधिकारिक डिप्लोमैटिक बातचीत के दौरान मलेशिया के प्रधानमंत्री ने हमेशा मलेशिया और भारत के बीच साझा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों पर जोर दिया है और 'सॉफ्ट-पावर डिप्लोमेसी' के लिए भारतीय पॉपुलर म्यूजिक का इस्तेमाल एक पुल की तरह किया है।

कुछ गाने गुजरते वक्त के साथ और पॉपुलर होते जाते हैं। हर पीढ़ी के साथ और स्पेशल हो जाते हैं। ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ भी ऐसा ही एवरग्रीन सॉन्ग है। साल 1965 में रिलीज हुई फिल्म ‘तीन देवियां’ के इस गाने में देव आनंद और सिमी गरेवाल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला था। किशोर कुमार की दिलकश आवाज और संगीत ने इसे क्लासिक बना दिया।  देव आनंद का खास रोमांटिक अंदाज और किशोर कुमार की आवाज का जादू दोनों ने इस गाने का रुतबा अलग ही बढ़ाया है। देश ही नहीं दुनियाभर में लोग आज भी इस गाने के दीवाने हैं।

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने 18वें ब्रिक्स समिट के दौरान नई दिल्ली में बॉलीवुड-स्टाइल डिप्लोमेसी की झलक दिखाई। उन्होंने किशोर कुमार का सदाबहार गाना "ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत" गाकर सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया। मलेशियाई नेता ने अपनी इस अचानक की गई परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें अहम मल्टीलेटरल बातचीत के बीच एक हल्का-फुल्का और सांस्कृतिक पल देखने को मिला।

दिल्ली समिट में संगीत का माहौल


भारतीय राजधानी में ब्रिक्स पार्टनर देश के नेता के तौर पर समिट में शामिल हुए प्रधानमंत्री अनवर ने समिट की आधिकारिक कार्यवाही के साथ-साथ एक अनौपचारिक कार्यक्रम में 1965 की फिल्म 'तीन देवियां' का रोमांटिक क्लासिक गाना गाया। पियानो बजाने वाले कलाकार के साथ मलेशियाई नेता ने एसडी बर्मन की धुन पर गाना गाया, जिससे वहां मौजूद लोग खुश हो गए।

'X' (ट्विटर) पर कैप्शन के साथ इस क्लिप को शेयर किया गया - "टीचर, क्या मुझे थोड़ी देर गाने की इजाजत मिल सकती है, ठीक है?" यह वीडियो ऑनलाइन तेजी से वायरल हुआ और भारत व दक्षिण-पूर्व एशिया में इसे खूब सराहा गया।

भारतीय सिनेमा के लिए गहरा लगाव

यह म्यूजिकल परफॉर्मेंस प्रधानमंत्री अनवर के भारतीय संस्कृति और सिनेमा के प्रति उनके गहरे निजी लगाव को दिखाती है। अनवर ने पहले भी द्विपक्षीय मुलाकातों के दौरान हिंदी क्लासिक गानों के प्रति अपना प्यार दिखाया है। भारत की पिछली यात्राओं में उन्होंने किशोर कुमार और मुकेश के गाने गाए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।