कुछ गाने गुजरते वक्त के साथ और पॉपुलर होते जाते हैं। हर पीढ़ी के साथ और स्पेशल हो जाते हैं। ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ भी ऐसा ही एवरग्रीन सॉन्ग है। साल 1965 में रिलीज हुई फिल्म ‘तीन देवियां’ के इस गाने में देव आनंद और सिमी गरेवाल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला था। किशोर कुमार की दिलकश आवाज और संगीत ने इसे क्लासिक बना दिया। देव आनंद का खास रोमांटिक अंदाज और किशोर कुमार की आवाज का जादू दोनों ने इस गाने का रुतबा अलग ही बढ़ाया है। देश ही नहीं दुनियाभर में लोग आज भी इस गाने के दीवाने हैं।
