Mandakini: सालों बाद दाऊद के साथ वायरल फोटो पर मंदाकिनी ने दी सफाई, बोलीं- 'उन्होंने मुझे दुबई इंवाइट नहीं किया था'

Mandakini: मंदाकिनी ने दाऊद इब्राहिम के साथ अपनी कॉन्ट्रोवर्सियल तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए बोलीं कि वह दुबई में एक शो के सिलसिले में गई थीं और उन्हें दाऊद ने नहीं बुलाया था।

अपडेटेड Sep 17, 2026 पर 11:23 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मंदाकिनी ने 1985 में राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें उनके साथ राजीव कपूर थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही और मंदाकिनी रातों-रात स्टार बन गईं।

Mandakini: वेटरन एक्ट्रेस मंदाकिनी ने सफाई देते हुए कहै कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने उन्हें इनवाइट नहीं किया था। यह बात तब शुरू हुई, जब सालों बाद उनकी दाऊद के साथ एक विवादित तस्वीर फिर से चर्चा होने लगी। उन्होंने बताया कि वह एक शो के सिलसिले में दुबई गई थीं और बाद में एक क्रिकेट मैच देखने गईं, जहां वह तस्वीर ली गई थी।

ANI को दिए एक खास इंटरव्यू में मंदाकिनी ने कहा कि उसके बाद जो खबरें और अटकलें आईं उन पर उनका कोई कंट्रोल नहीं था। उन्होंने यह भी बताया कि इस विवाद का उनके फिल्मी करियर पर बुरा असर पड़ा। मंदाकिनी ने बताया कि वह दुबई में एक प्रोफेशनल काम के सिलसिले में थीं, तभी वह क्रिकेट मैच देखने गईं। उन्होंने कहा कि वहां कई लोग मौजूद थे और एक आर्टिस्ट के तौर पर वह किसी से बातचीत करने से पहले उनके बैकग्राउंड के आधार पर चुनाव नहीं करतीं।

उन्होंने कहा, "लोग जो चाहें लिखें या बोलें, हमारा उस पर कोई कंट्रोल नहीं होता। एक आर्टिस्ट हजारों लोगों से मिलता है और हमारे लिए सब बराबर हैं। वहां बहुत सारे लोग साथ में थे... किसके साथ मिलें और किसके साथ नहीं... हम वहां किसी शो के लिए गए थे। मुझे दाऊद ने इनवाइट नहीं किया था। मुझे अंदाजा नहीं था कि इसके बाद चीजें पूरी तरह से बदल जाएंगी। एक्ट्रेस ने कहा कि उस समय उन्हें उस तस्वीर के असर का अंदाजा नहीं था। लेकिन जब वह तस्वीर सामने आई तो उस पर कई तरह की खबरें और अटकलें लगने लगीं।


'इस विवाद से बहुत नुकसान हुआ'

मंदाकिनी ने कहा कि इस विवाद ने उनके करियर पर बुरा असर डाला और बाद में उन्हें समझ आया कि ऐसी स्थितियों को संभालने के लिए एक टीम का होना कितना जरूरी है। मैंने हर जगह इन अफवाहों का खंडन किया।"मंदाकिनी ने 1985 में राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें उनके साथ राजीव कपूर थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही और मंदाकिनी रातों-रात स्टार बन गईं।

उनकी एक्टिंग और फिल्म के विवादित सीन्स ने उन्हें उस दशक की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक बना दिया। इसके बाद उन्होंने 'जीवा', 'डांस डांस', 'प्यार करके देखो', 'कमांडो', 'जीते हैं शान से' और 'कहां है कानून' जैसी फिल्मों में काम किया और मिथुन चक्रवर्ती, गोविंदा और आदित्य पंचोली जैसे एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर की। उनकी आखिरी फिल्म 1996 में 'जोरदार' थी, जिसके बाद उन्होंने मुख्यधारा के सिनेमा से दूरी बना ली।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।