Get App

Manish Malhotra ने मां की पुरानी तस्वीर शेयर कर दी भावुक श्रद्धांजलि, बोले- 'हमेशा प्यार और याद करूंगा'

Manish Malhotra Mother Dies: बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा इन दिनों गहरे दुख से गुजर रहे हैं। हाल ही में उनकी मां का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इस कठिन समय में मनीष ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की तस्वीर साझा करते इमोशनल कैप्शन लिखा।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Mar 20, 2026 पर 6:40 PM
Manish Malhotra ने मां की पुरानी तस्वीर शेयर कर दी भावुक श्रद्धांजलि, बोले- 'हमेशा प्यार और याद करूंगा'

बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा पर 19 मार्च को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 94 साल की उम्र में उनकी मां गरिमा मल्होत्रा का निधन हो गया। लंबे समय से उम्र संबंधी परेशानियों से जूझ रही उनकी मां ने शाम को आखिरी सांस ली। इस व्यक्तिगत क्षति ने न सिर्फ मनीष को तोड़ दिया, बल्कि पूरे बॉलीवुड जगत को शोक में डुबो दिया।

मनीष ने सोशल मीडिया पर मां की एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की, जिसमें वे मुस्कुराती हुईं नजर आ रही हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मां, आपको हमेशा प्यार और मिस करूंगा। आपकी कमी कभी पूरी न होगी।" यह तस्वीर बचपन की यादें ताजा कर देती है, जब मनीष अपनी मां के पारंपरिक कपड़ों और स्टाइल से प्रेरित होकर फैशन की दुनिया में कदम रखने का सपना देखते थे। मां ने उनके शुरुआती संघर्षों में भावनात्मक सहारा दिया, जब फैशन डिजाइनिंग को गंभीर करियर नहीं माना जाता था।

शुक्रवार को सांताक्रूज श्मशान घाट में हिंदू रीति-रिवाजों से उनका अंतिम संस्कार हुआ। इस दुख की घड़ी में बॉलीवुड के तमाम सितारे मनीष के साथ खड़े नजर आए। करण जौहर, उर्मिला मातोंडकर, मलाइका अरोड़ा, विजय वर्मा, फातिमा सना शेख, रकुल प्रीत सिंह, जैकी श्रॉफ, अभिषेक-अमिश्वर्या बच्चन, सिद्धार्थ-कियारा समेत कई हस्तियां श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। मनीष के घर के बाहर सितारों की लंबी कतार देखने लायक थी, जो उनकी इंडस्ट्री में गहरी दोस्ती को दर्शाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें