ट्रेजेडी से भरी थी इस अदाकारा की जिंदगी, नशे की लत ऐसी की Dettol की बोतल में भर-भरकर पी शराब!

Meena Kumari: लोगों की जिंदगी में ट्रेजेडी होती हैं. लेकिन हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार रही मीना कुमारी की तो ट्रेजेडी में थोड़ी सी जिंदगी रही है। इस थोड़ी से जिंदगी को भी उन्होंने शराब के नशे में ऐसा डूबोया कि सबकुछ हमेशा के लिए खत्म ही हो गया...

अपडेटेड Jul 01, 2025 पर 1:19 PM
Story continues below Advertisement

Meena Kumari: ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी की अदाओं के करोड़ों दीवाने आज भी है। अपने जमाने की वह ऐसी अदाकारा थीं, जिनके साथ बड़े-बड़े हीरो काम करने से कतराते थे। इसकी वजह थी कि उन्हें लगता था फिल्म में मीना कुमारी के रहते जनता उन्हें इग्नोर कर देगी। वह रानियों की तरह जिंदगी गुजारती थीं...देव आनंद से लेकर दिलीप कुमार तक उनके सामने पसीने छोड़ जाते थे। लेकिन उनकी शराब की लत ने सब खत्म कर दिया।

दर्द से भरी मीना की जिंदगी

रानियों की तरह जीने वाली मीना की लाइफ दर्द से भरी हुई थी. नाम...शोहरत...पैसा सब होने के बावजूद 38 साल की उम्र में उनका दर्दनाक अंत हो गया। शराब के नशे में डूबी मीना ने धीरे-धीरे सब खो दिया। पति के जुल्मों ने मीना को तोड़कर रख दिया। उनके अंदर इतना दर्द भरा था कि फिल्मों में इमोशनल सीन के लिए कभी ग्लिसरीन यूज नहीं की।


डायरेक्टर की पड़ी जब गंदी नजर

मीना कुमारी (Meena Kumari)अपने जमाने की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस थीं। मधुबाला भी उनकी खूबसूरती की मुरीद थी। मीना का करियर तेजी से आगे बढ़ रहा था कि तभी उनके हाथ बड़े डायरेक्टर की फिल्म लगी। बड़ी फिल्म मिलने की खुशी में मीना ऐसी खोईं की डायरेक्टर की गंदी नियत उन्हें न दिखाई दी और न ही समझ आई। वहीं निर्देशक ने फिल्म पर बात करने का बहाना बनाकर मीना के साथ अकेले लंच करने का प्लान बना डाला।

मीना ने जब मचाया शोर

मीना को अकेला पाकर डायरेक्टर ने धीरे-धीरे अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए। जैसे ही उसने मीना के हाथों को चूमा... वह असहज हो गईं और जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। सभी लोग अंदर आ गए। मीना ने डायरेक्ट को खूब पीटा। वहीं डायरेक्ट ने धमकी देकर इस बात का जिक्र करने से सभी को मना कर दिया और मीना कुमारी से बदला लिया। फिल्म की कहानी बदल कर एक्टर से सबके सामने उन्हें 31 थप्पड़ लगवाए।

नशे की लत में डूबी मीना

पिता का गुस्सा...पति का शोषण और बाहर वालों की गंदी नजरों और जुल्मों ने मीना को बहुत दर्द से भर दिया। अपने इस दर्द को सहने के लिए उन्होंने शराब को अपना साथी बना लिया था। मीना को नशे की ऐसी लत लग चुकी थी कि वह बिना शराब के तड़प उठती थीं। पति से छुपकर वह बाथरूम में डिटॉल की बोतल में शराब भरकर पीती थीं।

मीना कुमारी की फिल्में

मीना कुमारी ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। पाकीजा, बैजू बावरा, दिल एक मंदिर, मेरे दुश्मन, बहु बेगम सहित कई फिल्मों में उनके किरदार शानदार रहें हैं। पर्दे पर मीना को देश दर्शकों की कई बार आंखें भी नम हुई हैं। उनकी मौजूदगी के सामने हर बड़ा हीरो फीका था।

देव आनंद को जब जीनत अमान ने बताया था झूठा, राज कपूर संग अपने रिश्ते का खोला राज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।