रणवीर सिंह और आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में नया अध्याय लिख दिया है। यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई, जिसने दुनिया भर में ₹1100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली। लेकिन इस सफलता के बीच एक बड़ी चुभन भी रही मिडिल ईस्ट देशों में बैन की वजह से फिल्म को लगभग ₹90 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा।
