Agnimitra Paul: कभी मिथुन चक्रवर्ती-श्रीदेवी की थीं फैशन डिजाइनर, अब पश्चिम बंगाल की मंत्री बनीं अग्निमित्रा पॉल

Agnimitra Paul: आज पश्चिम बंगाल को शुभेंदु अधिकारी के रूप में अपने नए मुख्यमंत्री मिल गए हैं। वहीं मंत्रीमंडल में शामिल होने वाले नेताओं के नाम भी सामने आ चुके हैं। इस लिस्ट में फैशन डिजाइनर रह चुकीं अग्निमित्रा पॉल का नाम भी शामिल है। चलिए एक नजर डालते हैं अग्निमित्रा के करियर पर...

अपडेटेड May 09, 2026 पर 1:02 PM
Story continues below Advertisement
51 साल की अग्निमित्रा पॉल ने आसनसोल साउथ से विधानसभा सीट पर शानदार जीत हासिल की और टीएमसी के उम्मीदवार तापस बनर्जी को 40,839 मतों के बड़े अंतर से धूल चटाई है।

Agnimitra Paul: बंगाल में बीजेपी दशकों के बाद अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही है। इसे के साथ आज बंगाल में शपथ ग्रहण के साथ नए मंत्रीमंडल का गठन कर दिया है। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री बने हैं। उनके साथ चार और विधायकों ने शपथ ग्रहण की है।

इन चार लोगों में एक नाम है अग्निमित्रा पॉल का। अग्निमित्रा बीजेपी की राज्य उपाध्यक्ष हैं। पॉल ने आसनसोल साउथ से चुनाव में जीत हासिल की है। पॉल का नाम पहले मुख्यमंत्री की रेस में भी शामिल था, लेकिन अमित शाह के शुभेंदु अधिकारी के नाम के ऐलान के साथ इन अटकलों पर विराम लग गया था। लेकिन फिर भी अग्निमित्रा का नाम लाइम लाइट में बना है। क्योंकि उन्हें बंगाल के मंत्री मंडल में बड़ा पद दिया गया है।

51 साल की अग्निमित्रा पॉल ने आसनसोल साउथ से विधानसभा सीट पर शानदार जीत हासिल की और टीएमसी के उम्मीदवार तापस बनर्जी को 40,839 मतों के बड़े अंतर से धूल चटाई है। इस जीत के साथ उन्होंने क्षेत्र में बीजेपी की पकड़ को काफी मजबूत किया है। राजनीति में आने से पहले अग्निमित्रा पॉल बतौर फैशन डिजाइनर काम कर चुकी हैं। उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती-श्रीदेवी जैसे दिग्गज सितारों के साथ काम किया है।


उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके खिलाफ गैरकानूनी जमावड़ा, दंगा, हिंसक प्रदर्शन, कानूनी आदेशों की अवहेलना और सार्वजनिक व्यवस्था को भंग करने जैसे 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें विभिन्न लोगों के बीच वैमनस्य फैलाने के भी आरोप शामिल हैं। हालांकि, अब तक किसी भी मामले में उन्हें दोषी करार नहीं किया गया है, न ही उनके खिलाफ कोई सबूत मिले हैं।

2021 में अग्निमित्रा पॉल ने आसनसोल साउथ विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव में अपनी जीत दर्ज की थी। उन्होंने टीएमसी की नेता सायन घोष को पछाड़ा था। 2022 में आसनसोल से लोकसभा का उपचुनाव लड़ा था, लेकिन यहां उन्हें हार देखनी पड़ी। 2024 के लोकसभा चुनाव में वह फिर से मेदिनीपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ी, लेकिन टीएमसी के नेता और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के सामने हार गईं। अब 2026 में उन्होंने एक बार फिर आसनसोल साउथ विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कराई है।

अग्निमित्रा पॉल 2019 में बीजेपी में शामिल हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर तेजी से पार्टी में अपना कद उठाया। पहले वह पार्टी में महिला मोर्चा की प्रमुख बनीं, उसके बाद उन्हें 2026 में भाजपा ने बंगाल राज्य का उपाध्यक्ष घोषित कर दिया था।

अग्निमित्रा पॉल की एजुकेशन की बात करें तो उनके पास तीन बड़ी डिग्री है। पॉल ने लोरेटो कॉन्वेंट और आसनसोल गर्ल्स कॉलेज में पढ़ाई की है। फिर बनवारीलाल भालोटिया कॉलेज से वनस्पति विज्ञान (ऑनर्स) में बीएससी की ग्रेजुएशन किया है। वहीं बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड मैनेजमेंट साइंसेज से फैशन टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा भी हासिल किया है। इतना ही नहीं उनके पास एमबीए की डिग्री भी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।