Kapil Show: बॉम्बे नहीं मुंबई बोलो...,कपिल शर्मा को MNS नेता ने सोशल मीडिया पर चेताया

The Great Indian Kapil Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा को लेकर हाल ही में MNS नेता अमेय खोपकर सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए चेतावनी देते हुए नजर आए। जानिए क्या कुछ बोले राजनेता।

अपडेटेड Sep 11, 2025 पर 6:10 PM
Story continues below Advertisement
कपिल शर्मा को MNS नेता ने सोशल मीडिया पर चेताया

Kapil Show: राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नव निर्माण सेना कभी भाषा विवाद, तो कभी कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी के चलते लगातार खबरों में बनी रहती है। वहीं अब इस पार्टी के एक नेता ने कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा को चेतावनी दी है। अमेयर खोपकर ने कपिल शर्मा और नेटफ्लिक्स को सोशल मीडिया पर धमकी है। उन्होंने कहा है कि इस शो में कई लोग मुंबई को 'बॉम्बे' बोलते हैं, वो ऐसा करना जल्द बंद कर दें।

दरअसल अमेय खोपकर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर चेतावनी दी है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि ‘मुंबई का नाम 30 साल पहले बदला जा चुका है, लेकिन हिंदी फिल्मों, ओटीटी प्लेटफॉर्म और कपिल शर्मा शो में आज भी इसके लिए 'बॉम्बे' शब्द का यूज कर रहे हैं। ऐसा करना बंद कर दें।

एमएनएस नेता ने लिखा कि, ' साल 1995 में महाराष्ट्र सरकार और 1996 में केंद्र सरकार की आधिकारिक मंजूरी के साथ बोम्बे, चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता से पहले मुंबई हो गया था। इसे एक चेतावनी के बिना, मुंबई का जिक्र सम्मानपूर्वक करने का अनुरोध समझ लीजिए। कपिल शर्मा बाकी शहरों के नाम तो सही से लेते हैं, लेकिन हमारे शहर का अपमान क्यों करते रहते हैं। आपसे जो गलती हुई है, उसे जल्द से जल्द सुधारिए।


अमेय खोपकर ने आगे कपिल शर्मा को चेताते हुए कहा है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो एमएनएस की तरफ से एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। हम पिछले कई सालों से इस मामले को लेकर बात करते आ रहे हैं, जो लोग मुंबई को बॉम्बे बोलते हैं उन्हें हमारे गुस्से का सामना करना पड़ सकता है।

बता दें कि इस पोस्ट में अमेय ने कुछ स्टार्स की वीडियो को भी शेयर किया है, जिसमें वो बोम्बे को मुंबई कहते हुए सुनाई व दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब कपिल शर्मा को किसी ने चेतावनी दी है। कुछ वक्त पहले कॉमेडियन के कनाडा वाले कैफे पर गोलीबारी हो चुकी है।

Moneycontrol Hindi News

Moneycontrol Hindi News

First Published: Sep 11, 2025 5:37 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।