एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है। 60-70 के दशक में 'मंजिल', 'रोटी कपड़ा और मकान' और 'बेनाम' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। इस दौरान एक्ट्रेस ने सुपरस्टार राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन जैसे कई बड़े एक्टर के साथ फिल्मों में काम किया है। हाल ही में एक इटरव्यू में एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने राजेश खन्ना से जुड़ी कुछ पुरानी यादें शेयर की हैं। मौसमी चटर्जी ने बताया कि राजेश खन्ना बहुत अच्छे एक्टर थे, लेकिन उन्हें अपने स्टारडम और पैसे का दिखावा करना पसंद था।
फिल्मफेयर से बातचीत में मौसमी चटर्जी ने उस दौर को याद किया जब वह राजेश खन्ना के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। उन्होंने बताया कि "उन्होंने किसी और हीरो को राजेश खन्ना जैसा अपनी दौलत का दिखावा करते नहीं देखा। वह अक्सर मुझे ये दिखाने के लिए बुलाते थे कि वह कि वह राजेश खन्ना हैं, 'द खन्ना'। मौसमी ने बताया कि उनके चाय ब्रेक भी खास होते थे, उनकी चाय चांदी की ट्रे में परोसी जाती थी, जो उनके स्टारडम को दिखाता था।"
किसी और को इतना दिखावा करते नहीं देखा
मौसमी चटर्जी ने इंटरव्यू में बताया, "वह गोपाल को मुझे बुलाने के लिए भेजते थे और कहते थे कि वह मेरा इंतजार कर रहे हैं। गोपाल जाकर कहता था कि मैडम स्पॉटबॉय के साथ चाय पी रही हैं और वह इस बात पर यकीन नहीं कर पाते थे। वह कहते थे, 'मौसमी मैं तुम्हें दो-तीन बार फोन कर रहा हूं। लंच भी तुम मेरे साथ नहीं खाना। दोपहर का खाना तुम अपने मेकअप मैन और हेयर स्टाइलिस्ट के साथ खाओगी।"
इन फिल्मों में आ चुके हैं नजर
आनंदबाजार पत्रिका को दिए एक इंटरव्यू में मौसमी चटर्जी ने कहा था, उनके दौर में अगर कोई एक्टर घमंडी था, तो वह सिर्फ राजेश खन्ना थे। और वह सही भी था। उसने बहुत सारी हिट फिल्में दी हैं। वह सफलता से दूर कैसे रह सकता है?" बता दें मौसमी चटर्जी और राजेश खन्ना ने अनुराग, विजय, घर परिवार, प्रेम बंधन और हमशक्ल जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं।