Mrunal Thakur: वेडिंग रूमर्ड के बीच मृणाल ठाकुर ने दिया अपना रिएक्शन, बोलीं-प्लीज खाना खा के जाना

Mrunal Thakur: बीते कई महीनों से मृणाल ठाकुर और धनुष की शादी की खबरें सामने आ रही है। अब इन खबरों पर मृणाल ने रिएक्ट करते हुए कुछ ऐसा कहा कि हर कोई हैरान रह गया।

अपडेटेड Feb 13, 2026 पर 11:26 AM
Story continues below Advertisement
वेडिंग रूमर्ड के बीच मृणाल ठाकुर ने दिया अपना रिएक्शन

Mrunal Thakur: पिछले काफी समय से बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के साथ धनुष की शादी करने वाली खबरें सोशल मीडिया पर फैली हुई हैं। ऐसा दावा किया जा रहा था कि मृणाल 14 फरवरी को एएक्टर के साथ में सात फेरे लेंगी। लेकिन अब इन खबरों में सच्चाई नजर नहीं आ रही है।

इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में मृणाल ठाकुर ने कहा कि उन्हें लगता है कि किसी को सिर्फ दुनिया को दिखाने के लिए शादी नहीं करनी चाहिए। एक्ट्रेस बोलीं "जब सही समय आए, जब आपको अपना हमसफर मिलेगा, एक ऐसा आदर्श व्यक्ति जिस पर आप आंख बंद करके भरोसा कर सकें... जिसके साथ आप खु हों कंफर्टेबल हो.. कोई ऐसा जिसकी चुप्पी भी आपको इरीटेट न करे... तब आपको शादी करनी चाहिए।"

33 साल की मृणाल जब को याद दिलाया गया कि कई खबरों के अनुसार उनकी शादी आने वाले शनिवार को होने वाली है, तो मृणाल जैर से हंस पड़ीं और बोलीं, "दोस्तों, आज मेरी हल्दी है, कल संगीत है। प्लीज खाना खाकर ही जाना।"


इस मौके पर उनके 'दो दीवाने शहर में' के को-एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने माहौल को और मजेदार बनाते हुए कहा कि 14 फरवरी को लोगों को मृणाल के घर के बाहर लंबी सी लाइन लगानी चाहिए। मृणाल ने भी मजाक में कहा कि यह सबसे बड़ा अप्रैल फूल का मजाक हो जाएगा।

अपनी शादी की अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस बोलीं उन्हें ऐसी अफवाह सुनकर हंसी आती है। मृणाल ने कहा, “मैं बस हंसती हूं। क्योंकि मुझे भी नहीं पता है यार, मेरी शादी होने वाली है। लेकिन फिर भी, जब भी मेरी शादी होगी, मैं पूरी दुनिया के सामने ऐलान करूंगी। मैं बहुत वोकल इंसान हूं। मुझे प्यार करना उसका एहसास पसंद है। सोचो, जब मैं प्यार में होंगी, तो मैं अपनी भावनाएं खुलकर क्यों नहीं बताउंगी। बता दें कि मृणाल की फिल्म दो दीवाने शहर में 20 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।