Mrunal Thakur: इतनी पब्लिसिटी तो पीआर भी नहीं दिला सकता...., धनुष संग वेडिंग रूमर्ड पर बोलीं मृणाल ठाकुर

Mrunal Thakur: अभिनेत्री मृणाल ठाकुर धनुष के साथ डेटिंग और शादी की अफवाहों पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि उन्हें फ्री में काफी पब्लिसिटी मिली है।

अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 12:16 PM
Story continues below Advertisement
इतनी पब्लिसिटी तो पीआर भी नहीं दिला सकता....

Mrunal Thakur: सुपरस्टार धनुष (Dhanush) के साथ डेटिंग की अफवाहें फैलने के बाद से ही अभिनेत्री मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) खबरों में छाईं हुई हैं। हाल ही में एक बातचीत में, अभिनेत्री ने धनुष के साथ अपनी शादी की खबरों पर रिएक्ट करते हुए काफी कुछ कहा है। एक्ट्रेस ने इसे मुफ्त में अपनी पीआर बताया। इतना ही नहीं लोगों को इसके लिए थैंक्स भी बोला।

मीडिया से बात करते हुए मृणाल अफवाहों के सवाल पर पहले तो जोर से हंसी। फिर खबरों को खारिज कर दिया और कहा, "लोगों के अनुसार तो शादी हो रही है। आगे जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या इन अफवाहों का उन पर कोई गलत इम्पेक्ट पड़ा है। उन्होंने कहा कि हां काफी कुछ बदला है। अब तक मेरे पास कोई पीआर टीम नहीं थी। लेकिन इसके बाद से मुझे चीजों को संभालने के लिए एक टीम को हायर करना पड़ा, क्योंकि मेरा घर का पता लीक हो गया था।

वहीं उन्होंने बताया कि अपनी सुरक्षा के लिए मुझे एक टीम के साथ-साथ सिक्योरटी भी बढ़ानी पड़ी। लेकिन मुझे एहसास हुआ है कि चाहे मैं 3 करोड़, 6 करोड़, 10 करोड़ रुपये भी खर्च कर देती, लेकिन मुझे इतनी पब्लिसिटी कभी नहीं मिलती, जितनी अभी मिली है। इसलिए, झूठी अफवाहें फैलाने वाले सभी लोगों को मैं बहुत-बहुत धन्यवाद कहना चाहती हूं।


पिछले साल धनुष की फिल्म की रैप-अप में मृणाल पहुंची थीं। बात तब आगे बड़ी जब एक्टर खुद आगे चलकर उन्हें रिसीव करने पहुंचे। इसी के बाद से दोनों की डेटिंग की खबर चल पड़ी थीं। 'सन ऑफ सरदार 2' के प्रीमियर पर उन्हें धनुष से मिलते और गले लगाते देखे जाने के बाद से ही डेटिंग का हल्ला मचा हुआ है, हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की।

वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल आने वाली फिल्म 'दो दीवाने शहर में' की रिलीज के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। इस मूवी में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी भी हैं। रवि उदयवार द्वारा निर्देशित और संजय लीला भंसाली द्वारा ज़ी स्टूडियोज के साथ निर्मित यह फिल्म एक रोमांटिक लव स्टोरी है। फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे रहे है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।