Mrunal Thakur On Dhanush Dating Rumours: ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आईं मृणाल ठाकुर और धनुष इन दिनों लाइम लाइट में छाए हुए हैं। उड़ती-उड़ती खबरें हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। दोनों के डेटिंग रूमर्स तब आग की तरह फैलने शुरू हुए जब धनुष ने 'सन ऑफ सरदार' के इवेंट में गेस्ट बनकर एंट्री ली। वहीं मृणाल की बर्थडे पार्टी में भी उन्हें स्पॉट किया गया था। तब से, फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ तो है। वहीं एक्टर की बहने भी मृणाल को इंस्टाग्राम पर फोलो कर रही हैं।
बता दें कि साउथ सुपरस्टार धनुष की दो बड़ी बहने हैं। एक का नाम डॉ. कार्तिका कार्तिक और दूसरी का नाम विमला गीता है। मृणाल इन दोनों को सोशल मीडिया पर फ़ॉलो करती हैं, और एक्टर की बहनें भी मृणाल को फ़ॉलो कर रही हैं। ऐसे में धनुष और मृणाल की डेटिंग के रूमर्स को हवा मिल गई है। मृणाल एक्टर के परिवार के काफी करीब पहुंच गई हैं।
वहीं हाल ही में एक पोर्टल के साथ बातचीत में मृणाल ने काफी शॉकिंग बात कही हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने करियर को लेकर फैसला बहुत सावधानी से लेती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वह बहुत ज्यादा जानकारी क्यों शेयर नहीं करती हैं। उन्होंने कहा, "मुझे अपने करियर में अभी भी बहुत कुछ करना बाकी हैं। लेकिन मैं उन चीजों के बारे में तभी बात करूंगी जब मैं उन्हें कर लूंगी। क्योंकि मैं उनके बारे में बात करके इसे खराब नहीं करना चाहती। मैं नजर वाली बात पर पूरा यकीन करती हूं। चीजों को वाकई में नजर लग जाती है।
बता दें कि धनुष का कुछ समय पहले ही तलाक हुआ है। उनकी पहली शादी रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से हुई थी। हालांकि शादी के 18 साल बाद साल 2022 में दोनों ने तलाक का फैसला लिया था। वहीं 2024 में इनका तलाक हो गया था। इस शादी से इनके दो बच्चे यात्रा और लिंगा हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।