Mrunal Thakur: जर्सी और हालिया रिलीज फिल्म सन ऑफ़ सरदार 2 जैसी फिल्मों से मशहूर हुईं मृणाल ठाकुर अपने एक पुराने वीडियो के फिर से सामने आने के बाद इंटरनेट पर आलोचनाओं का शिकार हो रही हैं। सलमान खान की फिल्म में अनुष्का शर्मा को कोल मिलने से पहले फिल्म सुल्तान के लिए जिन अभिनेत्री पर विचार किया गया था उनमें से एक नाम मृणाल का भी थी। वीडियो में अनुष्का शर्मा पर कमेंट करती नजर आईं।
क्लिप में, मृणाल खुलकर उन फ़िल्मों को ठुकराने के बारे में बताती हैं, जिनके लिए वह तैयार नहीं थीं। लिस्ट काफी लंबी है। सच कहूं तो मैंने मना कर दिया था, क्योंकि मैं तैयार नहीं थी। एक्ट्रेस बोलीं कि ज्यादा मत पूछों विवाद हो जाएगा। उन्होंने बिना अनुष्का का नाम लिए कहा कि वह फिल्म सुपरहिट रही थी और उस अभिनेत्री को करियर में आगे बढ़ने में मदद मिली थी। लेकिन, फिर मुझे एहसास हुआ कि अगर मैंने उस समय वह फिल्म कर ली होती, तो मैं खुद को खो कहीं न कहीं खो देती।
हालांकि, जिस बात ने लोगों को चौंकाया, वह थी यह बात थी कि एक्ट्रेस ने अनुष्का के लिए कहा-वह एक्ट्रेस इस समय काम नहीं कर रही हैं, लेकिन मैं लगातार कर रही हूं, यह अपने आप में एक जीत है, क्योंकि मैं तुरंत संतुष्टि, तुरंत पहचान, तुरंत प्रसिद्धि नहीं चाहती थी। क्योंकि जो कुछ भी तुरंत आता है... वह तुरंत चला भी जाता है। नाम न होने के बावजूद फैंस ने कयास लगा लिए थे कि वह अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के लिए ही बोल रही हैं।
रेडिट की इस क्लिप ने खूब हंगामा खड़ा कर दिया है। एक यूज़र ने गुस्से में कहा, "बेहद मतलबी लड़की - 'आज वो काम नहीं कर रही है, लेकिन मैं कर रही हूँ।' खुद को ऊपर उठाने के लिए दूसरों को नीचा क्यों दिखाते हैं लोग?" एक और ने लिखा, "अगर ये अनुष्का के बारे में था, तो मृणाल को याद रखना चाहिए कि कैसे अनुष्का सुल्तान से अपनी फ़िल्में खुद प्रोड्यूस करने लगीं थी।"
कुछ यूज़र्स ने तो ये भी कहा कि मृणाल ने अपने करियर को एक नया मोड़ दिया है। एक कमेंट में लिखा था, "उसे सुल्तान से फ़ायदा हो सकता था, लेकिन सलमान और अनुष्का की केमिस्ट्री अप्रत्याशित रूप से अच्छी थी। इसी वजह से फ़िल्म चली थी।
यह पहली बार नहीं है जब मृणाल को उनके बयानों के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा हो। पिछले हफ़्ते ही उनका एक पुराना वीडियो फिर से सामने आया था, जिसमें वे बिपाशा बसु की बॉडी शेमिंग करती नज़र आई थीं, जिसके लिए उन्होंने बाद में माफ़ी भी मांगी थी। अब, इस नए वीडियो के वायरल होने के साथ, आलोचक उन पर एक बार फिर साथी अभिनेत्रियों को अप्रीशिएट करने के बजाय उन्हें कमतर आंकने का आरोप लगा रहे हैं।