Get App

Bhuvan Bam: अभी तो तेरा करियर शुरू हुआ है...., समय रैना के शो पर रेखा-अमिताभ बच्चन के जोक करने पर मुकेश छाबड़ा ने भुवन को लताड़ा

Bhuvan Bam: समय रैना के शो पर एक कंटेंस्टेंट प्रतीक भारद्वाज नाम ने इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में बिग बी की नकल की, जिसके बाद रेखा का नाम लेकर भुवन बाम ने कुछ मजाक किया। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 19, 2026 पर 9:47 AM
Bhuvan Bam: अभी तो तेरा करियर शुरू हुआ है...., समय रैना के शो पर रेखा-अमिताभ बच्चन के जोक करने पर मुकेश छाबड़ा ने भुवन को लताड़ा
बता दें कि अमिताभ बच्चन की शादी जया बच्चन से हुई है। वे पहली बार ऋषिकेश मुखर्जी की 1971 की फिल्म 'गुड्डी' के सेट पर मिले थे।

Bhuvan Bam: 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के हालिया एपिसोड में मुकेश छाबड़ा, भुवन बाम और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पैनल में समय रैना के साथ शामिल हुए। एपिसोड के दौरान कास्टिंग डायरेक्टर छाबड़ा ने भुवन को तब चेतावनी दी जब उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और रेखा के साथ उनके रोमांस की अफवाहों पर मजाक करने की कोशिश की।

यह सब तब शुरू हुआ जब प्रतीक भारद्वाज नाम के एक कंटेस्टेंट ने स्टेज पर बिग बी की मिमिक्री की। उनकी एक्टिंग स्किल्स से प्रभावित होकर भुवन ने पूछा, "आपके टैलेंट की कोई रेखा है?" उनका इशारा एक्ट्रेस रेखा की ओर था। हालांकि इस बात पर सभी जोर-जोर से चीयर करने लगे, लेकिन मुकेश छाबड़ा ने तुरंत भुवन पर आपत्ति जताई और उन्हें चेतावनी देते हुए कहा, "बेटा, तेरा अभी तो फिल्म करियर शुरू हुआ है मेरी जान।" इस पर कंटेंट क्रिएटर-एक्टर ने भी कहा, "मैं इंडिपेंडेंट भी ठीक हूं।"

अमिताभ बच्चन और रेखा का रोमांस

अमिताभ बच्चन और रेखा ने 1976 और 1981 के बीच नौ बड़ी फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें 'सिलसिला' और 'मुकद्दर का सिकंदर' शामिल हैं। दोनों स्क्रीन पर सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक बन गए। जब रेखा 2001 में सिमी गरेवाल के शो 'रेंडेजवस' में आईं तो उनसे सीधे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी अमिताभ बच्चन से प्यार हुआ था। हालांकि उस समय रेखा ने इस सवाल को "बेवकूफी भरा" बताया और घुमा-फिराकर जवाब देते हुए कहा कि देश में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो बिग बी से प्यार न करता हो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें