पंजाबी सिनेमा की चहेती अभिनेत्री सोनम बाजवा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जो उनकी सादगी और गहरी सोच को बयां करता है। गुरुवार को इंस्टाग्राम पर ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि वे कभी अपनी जिंदगी को परफेक्ट नहीं दिखातीं। बल्कि, वे हमेशा यह बताना चाहती हैं कि सब कुछ ऊपरवाले की मेहरबानी से ही संभल रहा है।
