Nagabanadham: महाशिवरात्रि पर लॉन्च होगा ‘नागबंधम’ का टीज़र, मेकर्स के ऐलान से एक्साइटेड हुए फैंस

Nagabanadham: ‘नागबंधम’ फिल्म के लिए फैंस का क्रेज बढ़ता जा रहा है। फिल्म को लेकर मेकर्स आए दिन नया अपडेट शेयर कर रहे हैं। अब हाल में ही इसके टीजर रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है।

अपडेटेड Feb 05, 2026 पर 5:50 PM
महाशिवरात्रि पर लॉन्च होगा ‘नागबंधम’ का टीज़र

Nagabanadham: 2026 की सबसे ज़्यादा चर्चा में रहने वाली पैन-इंडिया फिल्मों में शामिल नागबंधम हर नए अपडेट के साथ दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा रही है। मेकर्स लगातार दमदार पोस्टर्स और कैरेक्टर रिवील्स के ज़रिए माहौल बना रहे हैं। मेल लीड का कैरेक्टर पोस्टर सामने आने के बाद अब फोकस फीमेल लीड नभा नतेश पर गया है, जिनका पार्वती के रूप में पहला लुक सामने आते ही फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

दिलचस्प बात ये है कि फिल्म का टाइटल नागबंधम, जिसके साथ टैगलाइन है ‘द सेक्रेट ट्रेजर’, कहानी में छिपे रहस्य, पौराणिक पहलू और अनदेखे सच की ओर इशारा करता है। एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने अब टीज़र रिलीज़ की तारीख भी अनाउंस कर दी है, जो शुभ अवसर महाशिवरात्रि के दिन होगी, और इसके साथ शेयर किया गया है एक दमदार कैप्शन जो फिल्म की दिव्य कहानी की झलक देता है। फिल्म के टीजर को 15 फरवरी महाशिवरात्री पर रिलीज किया जाएगा।

इससे पहले मेकर्स फिल्म की एक झलक भी शेयर कर चुके हैं, जिसमें टाइटल, शानदार विज़ुअल इफेक्ट्स और दमदार बैकग्राउंड स्कोर देखने को मिला था। जो भी सामने आया है, उससे साफ है कि नागबंधम हर लिहाज़ से भव्य और बड़े स्तर की फिल्म होने वाली है।


नभा नतेश का पहला मोशन पोस्टर सामने आते ही चर्चा तेज हो गई। पारंपरिक साड़ी में नजर आ रहीं नभा नतेश के लुक में सादगी के साथ एक अलग ही मजबूती दिखती है। इसके बाद पार्वती के किरदार का एक और शानदार मोशन पोस्टर रिलीज़ किया गया, जिसने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

‘द सीक्रेट ट्रेज़र’ टैगलाइन के साथ आई नागबंधम अपने नाम से ही इस बात का इशारा करती है कि कहानी में कई राज़ और रहस्य छुपे हैं, जो धीरे-धीरे सामने आने वाले हैं। नागबंधम की कहानी, स्क्रीनप्ले और निर्देशन अभिषेक नामा ने संभाला है। फिल्म को किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी प्रोड्यूस कर रहे हैं, और इसे 2026 में पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज़ किया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।