Namit Malhotra: रामायण एक कहानी नहीं, बल्कि एक विरासत है। नमित मल्होत्रा की रामायण को अब तक बनी सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है और इसे लेकर दुनियाभर के दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म को लेकर यह क्रेज उस वक्त साफ नजर आया, जब देशभर के सिनेमाघरों में अवतार फायर एंड ऐश की स्क्रीनिंग के दौरान रामायण का 3D प्रोमो दिखाया गया। जैसे ही प्रोमो चला, थिएटरों में बैठे फैंस ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। माहौल ऐसा बन गया कि पूरा थिएटर किसी स्टेडियम से कम नहीं लग रहा था।
