Nana Patekar Controversies: एक्ट्रेस को मारा थप्पड़...तो कभी मीटू के लगे आरोप, इन बड़े विवादों से घिरे रहे नाना पाटेकर

Nana Patekar Controversies: नाना पाटेकर सिर्फ बेहतरीन अभिनेता ही नहीं थे बल्कि अपने अक्खड़ स्वभाव के लिए भी जाने जाते थे। एक्टर अक्सर विवादों में घिरे रहे। कभी फैन को थप्पड़ जड़ा, तो कभी हीरोइन को असली आंसू निकालने के लिए तमाचा मारा। तनुश्री दत्ता के साथ उके विवाद ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी थी।

अपडेटेड Oct 08, 2026 पर 12:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नाना, जिन्होंने कभी कहा था कि "मुझे शुरू से ही मौत का डर नहीं रहा", का गुरुवार सुबह (8 अक्टूबर) को गोवा स्थित उनके घर पर निधन हो गया। एक्टर का विवादों से भी पुराना नाता रहा है।

Nana Patekar Controversies: एक एक्टर के तौर पर नाना पाटेकर का अंदाज हमेशा अनप्रेडिक्टेबल रहा। 'परिंदा' (1989), 'प्रहार द फाइनल अटैक' (1991) और 'क्रांतिवीर' (1994) जैसी फिल्मों ने उन्हें एक भरोसेमंद स्टार बना दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने 'वेलकम' फ्रैंचाइजी जैसी कॉमेडी फिल्मों का रुख किया और उसमें भी आसानी से ढल गए। नाना, जिन्होंने कभी कहा था कि "मुझे शुरू से ही मौत का डर नहीं रहा", का गुरुवार सुबह (8 अक्टूबर) को गोवा स्थित उनके घर पर निधन हो गया। एक्टर का विवादों से भी पुराना नाता रहा है।

एक्ट्रेस मधु को जब जड़ा तमाचा

एक्ट्रेस मधु ने 1997 की फिल्म 'Yeshwant' की शूटिंग का जून 2026 में एक किस्सा शेयर किया था। मधु ने बताया कि एक इमोशनल सीन में उन्हें ग्लिसरीन का यूज करना था। लेकिन नाना ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। वे बोले कि उन्हें अपने आप असल में रोना चाहिए। जब वह ऐसा नहीं कर पाईं तो नाना ने सीन को रियल फील देने के लिए उन्हें सच में थप्पड़ मार दिया था। थप्पड़ इतना तेज था कि आंखों से आंसू निकल आए। इसके बाद मधु ने भी पलटकर नाना को थप्पड़ मार दिया था। एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि नाना के साथ काम करने से उनके अभिनय पर असर पड़ा और उन्होंने मेथड एक्टिंग के बारे में सीखा।


फैन को मारा था थप्पड़

एक और विवाद नवंबर 2023 में सामने आया था। वाराणसी में फिल्म 'Journey' की शूटिंग के दौरान करीब 10 सेकेंड का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें नाना एक युवक के सिर पर थप्पड़ मारते नजर आए थे। शुरू में इसे सेल्फी लेने आए फैन को मारने का मामला बताया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। निर्देशक अनिल शर्मा ने फिर मामले पर सफाई दी थी। नाना ने भी वीडियो जारी कर बताया कि सीन की रिहर्सल हो रही थी, जिसमें एक लड़के को उनके पास आना था और उन्हें उसे थप्पड़ लगाना था।

तनुश्री दत्ता ने मीटू के लगाए थे आरोप

नाना का सबसे बड़ा और लंबा विवाद तनुश्री दत्ता के साथ चला। एक्ट्रेस ने दिग्गज एक्टर पर मीटू के आरोप लगाए थे। मामला 2008 की फिल्म 'Horn Ok Pleassss' की शूटिंग से जुड़ा था। तनुश्री ने आरोप लगाया कि एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना ने उनके साथ गलत हरकत की थी। डांस स्टेप सिखाने के बहाने उन्हें गलत तरीके से छुआ करते थे। उनका कहना था कि गाना पहले उनके सोलो परफॉर्मेंस बताया गया था, लेकिन बाद में नाना को भी इसका हिस्सा बनाया गया।

वहीं नाना ने इन आरोप को गलत बताया था। उन्होंने कहा था कि सेट पर कई लोग मौजूद थे, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। मामले में जांच के बाद 2019 में मुंबई पुलिस ने बी समरी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी थी। पुलिस को आरोप साबित करने लायक ठोस सबूत नहीं मिले थे, वहीं 13 गवाहों ने नाना द्वारा यौन उत्पीड़न की पुष्टि भी नहीं की थी। फिर मामला अदालत गया, जहां मार्च 2025 में मुंबई की मजिस्ट्रेट अदालत ने तनुश्री की याचिका को खारिज कर दिया था। याचिका में उन्होंने क्लोजर रिपोर्ट का विरोध दर्ज कराया था।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।