The Paradise: नानी स्टारर 'द पैराडाइज’ रिलीज नहीं होगा ट्रेलर, एक्टर ने वजह का किया खुलासा

The Paradise: नेचुरल स्टार नानी स्टारर 'द पैराडाइज' साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक है। श्रीकांत ओडेला द्वारा डायरेक्ट यह फिल्म नानी के साथ उनका दूसरा प्रोजेक्ट है।

अपडेटेड Sep 12, 2026 पर 4:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SLV सिनेमाज के प्रोडक्शन में बनीं द पैराडाइज 24 सितंबर 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत आठ भाषाओं में बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

The Paradise: 'द पैराडाइज' को फिल्म के मैसिव स्केल की वजह से "स्लम्स की बाहुबली" का टैग मिल रहा है। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। टीजर से लेकर इसके दो गानों "आया शेर" और "येशनागुला" अब तक शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इसके साथ ही नेचुरल स्टार नानी ने ऑडियंस को यह भरोसा भी दिलाया है कि वे उन्हें हल्के में बिल्कुल नहीं ले रहे। उन्होंने कहा, "मैं ऑडियंस को हल्के में नहीं ले रहा हूं।"

नेचुरल स्टार नानी स्टारर 'द पैराडाइज' साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक है। श्रीकांत ओडेला द्वारा डायरेक्ट की जा रही यह नानी के साथ दूसरी फिल्म है। इससे पहले एक्टर-डायरेक्टर की सुपरहिट जोड़ी 'दसरा' जैसी ब्लॉकबस्टर दे चुकी है। वहीं बात करें 'द पैराडाइज' की तो फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है, इसने समय समय पर अपने गानों और टीजर रिलीज के साथ दर्शकों के उत्साह को बनाए रखा है।

फिल्म में नानी का अवतार बेहद अलग होने वाला है। इस तरह से फिल्म अपनी रिलीज के साथ रॉ इंटेंसिटी, मास एनर्जी, और एक नए अंदाज को स्क्रीन पर पेश करने वाली है। इन सभी चीजों के बीच नेचुरल स्टार नानी ने एक बात साफ की है कि 24 सितंबर को फिल्म की रिलीज से पहले कोई ट्रेडिशनल ट्रेलर लॉन्च नहीं किया जाने वाला है।


किसी भी अपवाह के उड़ने से पहले मीडिया से बात करते हुए नानी ने साफ किया कि यह फैसला क्वालिटी के प्रति एक कमिटमेंट की वजह से लिया गया है न की किसी तरह की लापरवाही की वजह से। अगस्त में फिल्म की टीजर रिलीज होने के बाद से बहुत से इंडस्ट्री में मौजूद लोगों का मानना था की फिल्म को काफी बज मिला है, लेकिन नानी ने यह साफ कर दिया है कि ट्रेलर ना रिलीज करने के पीछे फिल्म को लेकर बने हाइप पर यकीन करना नहीं है।

नानी ने साफ करते हुए कहा है कि, “द पैराडाइज का कोई ट्रेलर नहीं होगा। किसी ने कहा था कि अगर हम अभी से प्रमोशन भी नहीं करें तो फिल्म के पास इतनी हाइप है कि वह उसे बनाए रख सकती है। लेकिन मैं दर्शकों को हल्के में नहीं ले रहा हूं।”

उन्होंने यह भी बताया कि एक ऐसा कट तैयार करना जो फिल्म के साथ इंसाफ करने जैसा है, क्योंकि ये चल रहे क्रिटिकल पोस्ट-प्रोडक्शन वर्क को रोकने जैसा होगा। उन्होंने आगे कहा, "इतनी सारी टीमें अभी एक क्वालिटी फिल्म डिलीवर करने के लिए मेहनत कर रही हैं। अगर हम अभी ट्रेलर देते हैं, तो उसे स्टेलर होना चाहिए। ऐसा करने के लिए हमें कुछ दिनों के लिए पोस्ट-प्रोडक्शन को रोकना होगा। हम भी चाह रहे थे कि हम एक अच्छा ट्रेलर रिलीज करें, लेकिन माहौल को देखते हुए हमने इसे रिलीज न करने का फैसला लिया।"

SLV सिनेमाज के प्रोडक्शन में बनीं द पैराडाइज 24 सितंबर 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत आठ भाषाओं में बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के ग्लोबल लेवल को देखते हुए मेकर्स ने कथित तौर पर हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से द पैराडाइज को इंटरनेशनल मार्केट्स में प्रेजेंट करने के लिए संपर्क किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।