Tumbbad 2: तुम्बाड के अगले अध्याय को एक नई और दमदार ताकत मिल गई है। जी हां, मशहूर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब 'तुम्बाड 2' में नज़र आएंगे। इस कल्ट फ्रैंचाइज़ी के लिए यह एक बड़ी बात है। उनका इस फिल्म से जुड़ना एक साहसिक कदम है और मेकर्स इस यूनिवर्स को और ज्यादा गहरा और दिलचस्प बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
