Nawazuddin Siddiqui: अपनी बेटी को नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया 'मुंहफट', बोले- वह मेरी अक्सर आलोचना ही करती है

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खुलासा किया कि उनकी बेटी शोरा ने उनकी ज़्यादातर फ़िल्में नहीं देखी हैं। उन्होंने शोरा के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है और बताया कि कैसे वह उन्हें जमीन पर रखती हैं।

अपडेटेड Aug 17, 2025 पर 8:52 PM
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि मेरी बेटी बहुत 'मुंहफट' है।

Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गैंग्स ऑफ वासेपुर, किक, बजरंगी भाईजान, रईस जैसी फिल्मों से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब उनकी बेटी शोरा भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलने की तैयारी कर रही हैं। द न्यू इंडियन को दिए एक हालिया इंटरव्यू में नवाजुद्दीन ने अपनी बेटी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की और बताया कि कैसे वह उन्हें ज़मीन से जुड़ा रखती है।

नवाज़ुद्दीन ने बेटी शोरा के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा कि जैसे हर बाप को होता है, वैसे ही मुझे अपनी बेटी से ज़्यादा लगाव है। मैं कभी-कभी उस पर चिल्लाता भी हूं, लेकिन वो मुझे बहुत प्यारी है। शोरा दुबई में पढ़ती हैं और बड़ी सीधी-सादी हैं। वो मेरी आलोचना करती है। सबसे अच्छी बात ये है कि वो मुझसे डरती नहीं है। उसे इस बात की ज़रा भी परवाह नहीं कि उसके पिता एक शानदार एक्टर हैं। वह मेरी ज्यादतर आलोचना ही करती है।

जब एक्टर से सवाल किया गया कि शोरा ने उनकी आलोचना की है कभी? नवाजुद्दीन ने कहा कि वे मुझे जमीन पर ला देती है। मेरी कुछ आदतें हैं, जिसके कारण वह मुझे सुना देती हैं। डांटती भी है। उसने मेरी कई फिल्में भी नहीं देखी हैं।


इसी साल जुलाई में, नवाज़ुद्दीन ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी शोरा का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह एक अन्य अभिनेता के साथ अंग्रेज़ी में एक छोटा सा सीन करती नजर आ रही थीं। इंटरनेट पर 15 वर्षीया शोरा की प्रतिभा और अभिनय की खूब तारीफ़ हुई थी और कई लोगों ने उनकी डायलॉग डिलिवरी की भी तारीफ़ की थी। इससे पहले, नवाज़ ने खुलासा किया था कि उनकी बेटी भी एक अभिनेत्री बनना चाहती है और फिलहाल इसके लिए प्रशिक्षण ले रही है।

नवाज़ पिछली बार ज़ी5 पर रिलीज़ हुई फिल्म "कोस्टाओ" में नज़र आए थे। अब वह मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स फिल्म "थामा" में नज़र आएंगे। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और परेश रावल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

आदित्य सरपोतदार ने इसे निर्देशित किया है, जिन्होंने पहले मुंज्या का निर्देशन किया था। इस फिल्म की कहानी नीरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फुलारा ने लिखी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक थामा" दो अलग-अलग टाइम पीरियड पर आधारित होगी, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी खलनायक की भूमिका निभाएंगे। फिल्म दिवाली 2025 में रिलीज़ होने वाली है। हाल में ही थामा का पहला वीडियो सामने आया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।