Neena Gupta: शॉर्ट्स वाली देसी गर्ल बन नीना ने दिखाईं अदाएं, ट्रोलर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब

Neena Gupta: अभिनेत्री नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर अपना एयरपोर्ट लुक फैंस के साथ शेयर किया है। एक्ट्रेस को शॉर्ट्स में देख कई यूजर्स ने उनके कपड़ों पर कमेंट किया और उन्हें ट्रोल किया है।

अपडेटेड Aug 21, 2025 पर 1:48 PM
शॉर्ट्स वाली देसी गर्ल बन नीना ने दिखाईं अदाएं

Neena Gupta: नीना गुप्ता ने बॉलीवुड की सबसे बिंदास सीनियर एक्ट्रेस में से एक हैं। वह दिल खोलकर जिंदगी जीने में यकीन रखती हैं। पहनावे से लेकर उनकी सोच तक...हर तरीके से वह हर महिला काफी प्रभावित करती हैं। वहीं बात उनके फैंशन सेंस की करें तो एक्ट्रेस उम्र का हवाला देकर सूट और साड़ी को ही नहीं बल्कि हर तरह की ड्रेस को एक्सप्रोलोर करती हैं। हाल में भी वह शॉर्ट ड्रेस में दिखीं, जिसमें उन्हें काफी ट्रोल किया गया। अब उन्होंने आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया है।

नीना गुप्ता ने शेयर किया पोस्ट

नीना ने इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक शेयर शेयर किया था। उन्होंने अपने इस सफर के बारे में लोगों को विस्तार से बताया। नीना ने घर के बने स्नैक्स, जैसे रोटी रोल को लेकर भी बात की, जिसका वो मजा ले रही थीं। लेकिन सोशल मीडिया यूजर को उनका शॉर्ट्स पहनना रास नहीं आया। बात से ध्यान हटा यूजर ने कमेंट किया "अपने पैर न दिखाएं, वे अच्छे नहीं लग रहे हैं। हमने दादी-मम्मी को ऐसा करते नहीं देखा है। इस टिप्पणी पर नीना के फैंस ने यूजर को फालतू बताते हुए एक्ट्रेस का समर्थन किया और ट्रोल करने वाली महिला की आलोचना की।

फैंस ने ट्रोल को दिया जवाब

एक फैन ने जवाब देते हुए लिखा, "यह एक महिला पर की गई कितनी शर्मनाक टिप्पणी है। शरीर को शर्मसार करना गलत है और वह भी तब जब आप खुद एक महिला हैं। वहीं नीना गुप्ता ने अपने चाहने वाले इस फैन के कमेंट पर रिप्लाई भी दिया है। एक्ट्रेस का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।


नीना ने नेगिटिव लोगों को इग्नोर करने की सलाह दी

नीना ने भी ट्रोलर को जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा- चिंता मत करो। ऐसे लोग जलन में ऐसा कहते रहते हैं, क्योंकि उनका शरीर इतना अच्छा नहीं है, जिसे वह दिखा सकें। इसे नजर अंदाज करो। नीना की इस बेबाकी और आत्मविश्वास के फैंस कायल हो गए हैं। फैंस कमेंट बॉक्स में नीना की भर-भरकर तारीफ कर रहे हैं।

नीना गुप्ता का वर्कफ्रंट

हाल ही में नीना गुप्ता अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' में नजर आईं थी। 'मेट्रो... इन दिनों' एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसे अनुराग बसु ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसका निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स और अनुराग बसु प्रोडक्शंस ने के तले हुआ है। यह फिल्म अनुराग की 2007 में आई फिल्म 'लाइफ इन ए... मेट्रो' का प्रीक्कवल है। इसमें नीना के अलावा आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी और अनुपम खेर ने लीड रोल किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।