Get App

Neha Sharma: नेहा शर्मा ने दी सोशल मीडिया चलाने वालों को चेतावनी, बोलीं- उनकी सहमति के बिना चेहरा यूज कर AI-जनरेटेड वीडियो या तस्वीरें न बनाएं

Neha Sharma: नेहा शर्मा ने कहा कि उनके चेहरे का इस तरह इस्तेमाल करके उन्हें गलत तरीके से पेश करना या उनकी छवि खराब करना पूरी तरह से गलत है। अब वह ऐसा करने वालों पर एक्शन लेंगी।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 17, 2026 पर 5:59 PM
Neha Sharma: नेहा शर्मा ने दी सोशल मीडिया चलाने वालों को चेतावनी, बोलीं- उनकी सहमति के बिना चेहरा यूज कर AI-जनरेटेड वीडियो या तस्वीरें न बनाएं
अक्षय कुमार, वरुण धवन, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा, कार्तिक आर्यन, मृणाल ठाकुर, सुनील शेट्टी और कई अन्य सितारों ने अपनी तस्वीरों और आवाज के अनधिकृत इस्तेमाल को लेकर कोर्ट का रुख किया है।

Neha Sharma: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के गलत इस्तेमाल ने दुनिया भर के लोगों, खासकर मशहूर हस्तियों के बीच चिंता पैदा कर दी है। इस तकनीक के जरिए डीपफेक, छेड़छाड़ किए गए वीडियो और पहचान के गलत इस्तेमाल के कई मामले सामने आ रहे हैं। अपनी पहचान के इस तरह के दुरुपयोग को लेकर कई कलाकार कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। इस सूची में अब अभिनेत्री नेहा शर्मा का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई है और उन लोगों को चेतावनी दी है जो उनके चेहरे और रूप का इस्तेमाल करके AI-जनरेटेड कंटेंट बना रहे हैं।

नेहा का बयान

शनिवार को 'X' (ट्विटर) पर नेहा ने लिखा- "जो कोई भी मेरी सहमति के बिना, AI-जनरेटेड वीडियो या तस्वीरें बनाने के लिए मेरे चेहरे का इस्तेमाल कर रहा है उसे चेतावनी दी जाती है कि वह तुरंत ऐसा करना बंद कर दे।"

'मैं कानूनी कार्रवाई करूंगी'

उन्होंने आगे कहा- "जो कंटेंट पहले ही पोस्ट किया जा चुका है, उसे तुरंत हटा दें। साथ ही मेरी पहचान का इस्तेमाल करके AI-जनरेटेड वीडियो या तस्वीरें बनाना, एडिट करना या उन्हें फैलाना बंद करें। मुझे गलत तरीके से पेश करने या मेरी छवि खराब करने के लिए मेरे चेहरे का इस तरह इस्तेमाल करना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। मैं अपने चेहरे या बॉडी के इस तरह के अनधिकृत इस्तेमाल की अनुमति नहीं देती हूं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें