Nagabandham: नेटिज़न्स ने ऋषभ साहनी के ‘नागबंधम’ टीज़र ट्रांसफॉर्मेशन को बताया ‘खौफनाक’ और ‘अनस्टॉपेबल

Nagabandham: नागबंधम का टीज़र आखिरकार रिलीज़ हो चुका है। इस टीजर में Rishabh Sawhney के ट्रांसफॉर्मेंशन को देखकर हर कोई हैरान है।

अपडेटेड Feb 15, 2026 पर 3:00 PM
Story continues below Advertisement
नेटिज़न्स ने ऋषभ साहनी के ‘नागबंधम’ टीज़र ट्रांसफॉर्मेशन को बताया ‘खौफनाक’

Nagabandham: नागबंधम का टीज़र आखिरकार रिलीज़ हो चुका है। सोशल मीडिया पर Rishabh Sawhney के ट्रांसफॉर्मेंशन ने हर किसी को शॉक्ड कर दिया है। अहमद शाह अब्दाली के खौफनाक किरदार में उतरते हुए अभिनेता ने अपने नए अवतार से फैंस को हैरान कर दिया है।

टीज़र में ऋषभ लंबे लहराते बालों, धारदार एक्सप्रेशन और आंखों ने धामल मचा दिया हैं। उनके आमने-सामने के सीन, पैनी निगाहें और दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस सोशल मीडिया पर चर्चा का मुख्य विषय बन चुके हैं। प्रशंसकों ने अपनी उत्सुकता खुलकर ज़ाहिर की है। एक यूज़र ने लिखा, “वाह ऋषभ भाई, ये क्या ट्रांसफॉर्मेशन है!!!” तो दूसरे ने कहा, “ये लुक तो सीधे दिल पर वार कर रहा है!!” बिल्कुल खौफनाक”।

Fighter में दर्शकों को प्रभावित करने के बाद नेटिज़न्स का मानना है कि यह उनके करियर में एक बड़ा उछाल है। “फाइटर के बाद ये नेक्स्ट लेवल है”, “भाई ने फाइटर के बाद सच में लेवल-अप कर लिया”, और “फाइटर से इस मेगा रोल तक अविश्वसनीय छलांग” जैसे कमेंट्स उनके बढ़ते स्क्रीन कमांड को दर्शाते हैं।


सबसे ज्यादा चर्चा किस बात की है? उनकी आंखों की। एक प्रशंसक ने लिखा, “वो फेस कट, वो नज़र… रोंगटे खड़े हो गए,” जबकि दूसरे ने लिखा “लंबे बाल साथ में वो आंखें-खालिस खौफ। खौफनाक। दमदार। प्रभावशाली जैसे शब्द टाइमलाइन पर छाए हुए हैं, जो इस बात को मज़बूत करते हैं कि यह किरदार उनके करियर का निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।