Anupama Spoiler: अनुपमा’ में नया ट्विस्ट, गोवा ट्रैक में भूतिया हवेली और रहस्यमयी एंट्री से बढ़ेगा रोमांच

Anupama Spoiler: स्टार प्लस का लोकप्रिय शो अनुपमा दर्शकों को जल्द ही एक नया और रोमांचक ट्रैक दिखाने वाला है। कहानी अब गोवा की पृष्ठभूमि में आगे बढ़ेगी, जहां अनुपमा की जिंदगी में डर, रहस्य और नई चुनौतियां आने वाली हैं। इस बार शो में एक भूतिया हवेली का एंगल जोड़ा गया है, जो दर्शकों को हॉरर और सस्पेंस का अनोखा अनुभव देगा।

अपडेटेड Mar 11, 2026 पर 2:10 PM
Story continues below Advertisement

स्टार प्लस का पॉपुलर शो 'अनुपमा' एक बार फिर धमाकेदार ट्विस्ट के साथ दर्शकों को बांधने को तैयार है। रुपाली गांगुली की लीड रोल वाली यह सीरियल अब गोवा शिफ्ट हो रही है, जहां अनुपमा नई जिंदगी की शुरुआत करेगी। प्रभात खबर की रिपोर्ट के मुताबिक, एक साल के लीप के बाद अनुपमा गोवा के एक भूतिया घर में कदम रखेगी, और नई एंट्री के साथ कहानी में रहस्यमयी मोड़ आएगा।

शो में फिलहाल शाह और कोठारी परिवार प्रार्थना के बच्चे प्रांशी की खुशियां मना रहे हैं, लेकिन एक दुखद घटना प्रार्थना की मौत के बाद सब उजड़ जाएगा। लीप के बाद पुरानी यादों से दूर अनुपमा अकेली गोवा पहुंचेगी। वहां वह 'अनु की रसोई' खोलेगी, लेकिन एक टूरिस्ट का तंज आता है कि'बीच पर ढोकला कौन खाएगा?'उसकी जिद को और मजबूत करेगा। गोवा की खूबसूरत वादियों में अनुपमा फिर पैरों पर खड़ी होने की जद्दोजहद करेगी, जो हर महिला की असल जिंदगी की कहानी जैसी लगेगी।

भूतिया घर का एंगल सबसे रोमांचक है। रिपोर्ट्स कहती हैं कि अनुपमा को गोवा में एक पुराना, डरावना हवेली वाला घर मिलेगा, जहां अजीब घटनाएं शुरू हो जाएंगी। कहानी में इस ट्रैक के साथ एक नई एंट्री भी होगी, जो अनुपमा की जिंदगी में बड़ा मोड़ लाएगी। यह किरदार शो में इमोशनल और ड्रामेटिक टकराव को और गहरा करेगा।


इस ट्विस्ट में अनुपमा और उसकी दोस्त देविका की बॉन्डिंग भी अहम भूमिका निभाएगी। दोनों मिलकर इस रहस्यमयी हवेली के डरावने माहौल का सामना करेंगी। दर्शकों को अनुपमा का साहसी और मजबूत रूप देखने को मिलेगा, जो हर मुश्किल का सामना करने के लिए तैयार है। शो के मेकर्स का मानना है कि यह नया ट्रैक दर्शकों को एक हटकर अनुभव देगा। भूतिया हवेली, नई एंट्री और अनुपमा की जद्दोजहद से कहानी में डर, रहस्य और भावनाओं का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।