Swayambhu: सेंगोल के इतिहास का फिल्म स्वयंभू’ की कहानी से है खास कनेक्शन, निखिल सिद्धार्थ ने किया खुलासा

Swayambhu: अपकमिंग फिल्म स्वयंभू में लीड रोल निभा रहे निखिल सिद्धार्थ ने अपनी आने वाली फिल्म स्वयंभू को लेकर बड़े राजों से पर्दा उठाया है। एक्टर ने क्या कुछ कहा चलिए आपको बताते हैं।

अपडेटेड Feb 10, 2026 पर 5:30 PM
Story continues below Advertisement
सेंगोल के इतिहास का फिल्म स्वयंभू’ की कहानी से है खास कनेक्शन

Swayambhu: वहीं, स्वयंभू का टीज़र 11 फरवरी को दो शहरों में एक साथ होने वाले पैन-इंडिया इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। फिल्म में सेंगोल का खास कनेक्शन बताया जा रहा है। एक्टर ने अब इस राज से पर्दा उठाया है। अपकमिंग फिल्म स्वयंभू में लीड रोल निभा रहे निखिल सिद्धार्थ ने फिल्म की कहानी की जड़ों के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि फिल्म भारतीय इतिहास और संस्कृति से जुड़ी है और इसकी प्रेरणा सेंगोल से ली गई है। सेंगोल को सही शासन, न्याय और नैतिक ताकत का प्रतीक माना जाता है, और यही सोच फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाती है।

फिल्म के मूल विचार पर बात करते हुए निखिल ने कहा , “स्वयंभू की कहानी भारतीय इतिहास के एक बहुत खास और यूनिक पहलू से निकली है, और वो है सेंगोल का इतिहास। आज हम में से ज़्यादातर लोग सेंगोल को उस प्रतीक के तौर पर जानते हैं, जिसे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के उद्घाटन के समय धारण किया था और जो नई संसद भवन में स्थापित है।

लेकिन बहुत कम लोग इसके पीछे का समृद्ध इतिहास जानते हैं। सेंगोल सबसे पहले भगवान राम ने अपने वंशज को दिया था। यह धर्मपूर्ण शासन, न्याय और सही तरीके से शासन करने की शक्ति का प्रतीक है। यह सेंगोल भारत के इतिहास में आगे बढ़ता रहा और चोल साम्राज्य जैसे महान भारतीय साम्राज्यों में इसका खास महत्व रहा। हमने सेंगोल और अपने हीरो को केंद्र में रखकर एक फिक्शनल कहानी रची है।”


नई संसद भवन में स्थापित होने के बाद सेंगोल एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा में आया है, लेकिन इसका इतिहास सदियों पुराना और कई परतों वाला रहा है। स्वयंभू इस प्रतीक को एक बड़े सिनेमैटिक कैनवस पर पेश करते हुए पौराणिक कथाओं, इतिहास और कल्पना को जोड़ने की कोशिश करता है, ताकि दर्शकों को एक भव्य और असरदार कहानी का अनुभव मिल सके।

उत्साह को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने ऐलान किया है कि स्वयंभू का टीज़र 11 फरवरी को दो शहरों में एक साथ होने वाले ग्रैंड पैन-इंडिया इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। यह ड्यूल-सिटी लॉन्च फिल्म के बड़े स्केल और ऊंचे विज़न को दर्शाता है, जिसे देशभर के दर्शकों के लिए तैयार किया जा रहा है। स्वयंभू को पिक्सल स्टूडियोज़ के भुवन और श्रीकर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर के आसपास, 13 फरवरी 2026 को दुनिया भर में रिलीज़ किया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।