Wimbledon में छाया नीना गुप्ता का ग्लैमरस साड़ी लुक, तारीफ और तलियां दोनों बटोरीं

नीना गुप्ता सिर्फ कमाल की एक्ट्रेस ही नहीं हैं, एक बेहतरीन इनसान भी हैं। फैंस को उनका हर स्टाइल बहुत भाता है, लेकिन साड़ी के क्या ही कहने हैं। हाल ही में नीना गुप्ता विंबलडन मैच के दौरान साड़ी में नजर आईं और अपने इस लुक से उन्होंने तारीफ और तालियां दोनों अपने नाम कर लीं

अपडेटेड Jul 11, 2025 पर 10:35 PM
Story continues below Advertisement

एंटरटेनमेंट जगत में नीना गुप्ता का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस न सिर्फ काम में खरी है, बल्कि इरादों की भी मजबूत है। नीना उन चुनिंदा सेलिब्रिटीज में से एक हैं, जिन पर हर ड्रेसिंग जचती है। कंटेंपरेरी या ट्रेडिशनल वह हर लुक में वाह वाही बटोर लेती हैं।

हाल ही में नीना ने कुछ ऐसा किया है, जिससे उनके ड्रसिंग सेंस की जमकर तारीफ हो रही है। नीना विंबलडन के सेंट्रल कोर्ट नॉर्थ ईस्ट हॉल में मैच देखने पहुंची थीं। इस खास मौके पर उन्होंने जो परिधान अपने लिए चुना, वो एक खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी थी। नीना के इस साड़ी लुक को इंटरनेट ने हाथों हाथ लिया और देखते-देखते ही तारीफों का ढेर लग गया।

न प्लीटेड स्कर्ट, न फॉर्मल ब्लेजर, इसके बावजूद नीना भीड़ से अलग नजर आईं। फ्लोरल साड़ी में सनग्लास के साथ बालों का बन बनाये नीना की मुस्कराती तस्वीरें इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। विंबलडन में साड़ी के उनके अंदाज को नेटिजंस 'किलर कॉम्बिनेशन' कह रहे हैं।

अपने इस पहनावे से नीना ने साबित कर दिया है कि साड़ी 'पंचायत' की मंजू देवी का ही पहनावा नहीं है, ये विंबलडन जैसे इंटरनेशनल स्टेज पर भी हिट है। अपनी साड़ी को उन्होंने किसी सफेद हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ पेयर किया है और इस देसी परिधान में वो काफी ग्रेसफुल नजर आ रही हैं।

इंटरनेट भी नीना के इस फैसले से प्रभावित उनके फैंस ने उनके साड़ी लुक को खूब पसंद किया और ऐसे हाई-प्रोफाइल ईवेंट में भारतीय परिधानों को इंटरनेशन प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए उनकी सराहना की।

एक फैन ने पापुलर सीरीज पंचायत के उनके किरदार की याद दिलाते हुए कहा, "मंजू देवी अपने बेस्ट लुक में।"


नीना गुप्ता के साथ मसाबा भी विंबलडन मैच देखने पहुंची थीं। उन्हें वाइट टी-शर्ट, स्कर्ट और बेज कलर की शर्ट पहन रखी थी। उनका कूल अंदाज भी खूब पसंद किया जा रहा है।

नीना गुप्ता ने साबित कर दिया कि जब आपको खुद पर विश्वास हो, तो आप किसी भी कपड़े में स्टाइलिश दिख सकते हैं। आप दुनिया में कहीं भी हों, लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं।

Deepika Padukone ने मांगी 8 घंटे की शिफ्ट, डायरेक्टर ने कहा, 4 घंटे भी शॉट दें तो पैर छू लूं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।