Nora Fatehi: रैपर-गायक बैड बनी के सुपर बाउल हाफटाइम परफॉर्मेंस को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे "बिल्कुल घटिया" बताया है। इन सब विवादों के बीच, अभिनेत्री-डांसर नोरा फतेही ने इस ग्लोबल स्टार का समर्थन करते हुए अलग अलग कल्चर का सम्मान करने के लिए उनकी सराहना की है। उन्होंने बताया कि यह परफॉर्मेंस इतनी इमोशनल थी कि उनकी आंखों में आंसू आ गए।
सोमवार को नोरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने रविवार रात सुपर बाउल हाफटाइम में बैड बनी के परफॉर्मेंस के बारे में बात की। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “सुपर बाउल... बैड बनी और मेरा नज़रिया।
वीडियो में नोरा ने कहा, “मैंने अभी-अभी बैड बनी का सुपर बाउल परफॉर्मेंस देखा और मुझे कई कारणों से आप लोगों से इस बारे में बात करने के लिए यहां आना पड़ा। खासकर दक्षिण एशियाई समुदाय और उत्तर अफ्रीकी समुदाय से, क्योंकि मुझे लगता है कि ये दोनों समुदाय आपस में बहुत जुड़े हुए हैं और एक-दूसरे से बहुत मिलते-जुलते हैं।
एक कलाकार के रूप में ये दोनों समुदाय मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और मैं देखती हूं कि हमारे कई दक्षिण एशियाई और यहां तक कि उत्तर अफ्रीकी कलाकार भी ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान बनाने और अपनी संस्कृति और अपनी भाषा के माध्यम से मान्यता प्राप्त करने के लिए मेहनत कर रहे हैं।”
एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे यकीन है कि बैड बनी की तरह ही, बहुत से लोग उनसे कहते होंगे कि, अगर आप अपनी भाषा में गाते हैं या अपनी संस्कृति को दर्शाते हैं या उसका बहुत अधिक जश्न मनाते हैं, तो यह ग्लोबल दर्शकों, अंतरराष्ट्रीय दर्शकों, खासकर पश्चिमी देशों के लिए सही नहीं होगा। सुपर बाउल में उनके प्रदर्शन से पूरी दुनिया को एक बड़ा संदेश मिला, न केवल उनके समुदाय को, न केवल लैटिन अमेरिकी समुदाय को, बल्कि पूरी दुनिया को कि आप चाहे कहीं से भी हों, चाहे आप कोई भी हों, अगर आप खुद पर विश्वास करते हैं, अपने रास्ते पर चलते हैं, अपने प्रति सच्चे रहते हैं, अगर आप प्रामाणिक हैं, तो आपके लिए कोई सीमा नहीं है।
नोरा ने स्वीकार किया, "इस शो को देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए।" उन्होंने आगे कहा, "क्योंकि मैं सोच रही थी, 'हे भगवान, अपनी पहचान का जश्न मनाना, अपनी संस्कृति का जश्न मनाना, उस पर गर्व करना, और इस तरह का मंच मिलना, इतने खूबसूरत डांसर्स के साथ ऐसा सेट तैयार करना और पूरे शो के जरिए से एक कहानी बताता है.. इससे यह परफॉमेंस उनके लोगों, उनके इतिहास, उनकी संस्कृति के लिए खास बन गया है। मुझे लगता है कि यही बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई। बहुत जल्द दक्षिण एशियाई समुदाय, यहां तक कि उत्तर अफ्रीकी समुदाय को भी अपनी संस्कृति, अपने कलाकारों, अपनी भाषा को दिखाने और सम्मानित होने का मौका मिलेगा।
नोरा ने वीडियो में परफॉर्मेंस के "कई शानदार पलों" की तारीफ की, जहां "आपको संस्कृतियों में समानताएं महसूस होती हैं"। उन्होंने आगे कहा, "उनके लिए इतने गर्व से खड़े होकर सबसे खूबसूरत तरीके से प्रतिनिधित्व करना, मेरे लिए प्रेरणा है और मैं उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं जब हम भी एक दिन वैश्विक मंच पर ऐसा कर पाएंगे।
प्यूर्टो रिको के रैपर-गायक ने अपनी जड़ों को ग्लोबल मंच पर उतारा और सुपर बाउल हाफटाइम शो को अपनी संस्कृति के जश्न में बदल दिया। उनके प्रदर्शन में प्यूर्टो रिको में उनके होमटाउन की संस्कृति से प्रेरित म्यूजिक परफॉमेंस किया गया और फुटबॉल की सबसे बड़ी रात में संगीत और सीन के माध्यम से सुनाई गई एक लव स्टोरी की तरह प्रस्तुत किया गया। इस शानदार प्रस्तुति में सितारों की उपस्थिति ने चार चांद लगा दिए, जिसमें रिकी मार्टिन उनके साथ मंच पर शामिल हुए, जबकि कार्डी बी और अभिनेता पेड्रो पास्कल सहित कई हस्तियां डांस करती नजर आईं।
परफॉमेंस के बाद, बैड बनी को एकता का संदेश देने के लिए विदेशी झंडे प्रदर्शित करने पर आलोचना का सामना करना पड़ा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रूथ सोशल पोस्ट में बैड बनी के सुपर बाउल हाफटाइम प्रदर्शन की कड़ी निंदा की। ट्रम्प ने लिखा, "सुपर बाउल हाफटाइम शो बिल्कुल घटिया है, अब तक के सबसे खराब प्रदर्शनों में से एक! इसका कोई मतलब नहीं है, यह अमेरिका की महानता का अपमान है, और सफलता, रचनात्मकता या उत्कृष्टता के हमारे मानकों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है।
उन्होंने आगे कहा, “इस आदमी की एक भी बात समझ में नहीं आ रही है, और डांस बेहद घटिया है, खासकर उन छोटे बच्चों के लिए जो पूरे अमेरिका और दुनिया भर से इसे देख रहे हैं। यह “शो” हमारे देश के लिए एक तमाचा है, जो हर दिन नए मानक और रिकॉर्ड बना रहा है — जिसमें इतिहास का सर्वश्रेष्ठ स्टॉक मार्केट और 401(k) भी शामिल है!” इस बीच, सोमवार को लैटिन पॉप गायक ने अपने शो के कुछ घंटों बाद ही अपने सभी इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट करके अपने 5 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स को चौंका दिया।