Get App

Nushrratt Bharuccha: सफेद मरमेड गाउन में अप्सरा जैसी खूबसूरत दिखीं नुसरत भरूचा, एक्ट्रेस की सादगी ने जीता दिल!

Nushrratt Bharuccha Mermaid Look: नुसरत भरूचा ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरों से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इन फोटोज में वह एक बेहद सुंदर ऑफ-शोल्डर व्हाइट गाउन में नजर आ रही हैं। मेहुल गुप्ता लेबल के इस आउटफिट में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है।

Shradha Tulsyan
अपडेटेड May 15, 2026 पर 15:20
Nushrratt Bharuccha: सफेद मरमेड गाउन में अप्सरा जैसी खूबसूरत दिखीं नुसरत भरूचा, एक्ट्रेस की सादगी ने जीता दिल!

यह फोटोशूट HT City Showstoppers मैगजीन के कवर के लिए किया गया है। नुसरत का कॉन्फिडेंस हर तस्वीर में झलक रहा है। डायमंड नेकलेस और मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने अपने इस 'एंजेलिक' लुक को पूरा किया है।

नुसरत के इस स्टनिंग लुक को शारा अशरफ ने स्टाइल किया है, जबकि मशहूर फोटोग्राफर शिवम गुप्ता ने इन खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद किया है।

बालों की स्टाइलिंग बलजीत चीमा ने की है, जो लुक को और भी खास बना रही है।

तस्वीरें पोस्ट होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक फैन ने लिखा, "गो टू कान्स गर्ल!", वहीं कई अन्य लोगों ने उन्हें "बेबी डॉल" और "खूबसूरत परी" बताया है। इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को कुछ ही घंटों में हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।

नुसरत अक्सर अपने फैशन सेंस के साथ प्रयोग करती रहती हैं। चाहे वो बोल्ड ड्रेसेस हों या क्लासिक गाउन, वह हर आउटफिट को ग्रेस के साथ कैरी करती हैं। यह सफेद गाउन उनके अब तक के सबसे यादगार लुक्स में से एक बन गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें