छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के पावन अवसर पर जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने अपनी बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पहला दमदार पोस्टर जारी किया है। फिल्म के निर्देशक और मुख्य अभिनेता रितेश विलासराव देशमुख ने सोशल मीडिया पर यह पोस्टर साझा किया, जिसमें वह छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में नजर आ रहे हैं।
