Gold Price Today: सोने में तेजी लौटी, मुंबई में ₹144510 का हुआ 22 कैरेट; चेक करें अपने शहर के रेट

Gold Price Today: विदेशी बाजारों में कीमत में मजबूती, अमेरिका-ईरान के बीच शुरुआती समझौते की संभावना और घरेलू बाजार में शादी सीजन में अच्छी मांग रहने की उम्मीदों से घरेलू बाजार में सोने को बल मिला। सोने की तरह चांदी की कीमत में भी तेजी लौट आई है

अपडेटेड May 30, 2026 पर 7:48 AM
Story continues below Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 4,530.72 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश में सोने की कीमत में गिरावट थम गई है। 30 मई की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 157800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में भाव 157650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। विदेशी बाजारों में कीमत में मजबूती, अमेरिका-ईरान के बीच शुरुआती समझौते की संभावना और घरेलू बाजार में शादी सीजन में अच्छी मांग रहने की उम्मीदों से घरेलू बाजार में सोने को बल मिला। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,600 रुपये बढ़कर 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 4,530.72 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 157800 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 144660 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 144510 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 157650 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 159290 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 146010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 157650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 144510 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 144660 157800
मुंबई 144510 157650
अहमदाबाद 144560 157700
चेन्नई 146010 159290
कोलकाता 144510 157650
हैदराबाद 144510 157650
जयपुर 144660 157800
भोपाल 144560 157700
लखनऊ 144660 157800
चंडीगढ़ 144660 157800

Bank Holiday: आज बैंक खुले हैं या बंद? पांचवें शनिवार को लेकर दूर करें कन्फ्यूजन

चांदी की कीमत

सोने की तरह चांदी में भी तेजी लौट आई है। 30 मई की सुबह चांदी का भाव 280100 रुपये प्रति किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी का भाव 75.52 डॉलर प्रति औंस पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 5,000 रुपये मजबूत होकर 2,74,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। सोने और चांदी की घरेलू बाजार में कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।